file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

देश में आज “अघोषित आपातकाल” की स्थिती, इस अन्याय के खिलाफ किसी भी बलिदान को तैयार है “कांग्रेस”- राठौर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि देश मे आज अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवज दबाने के लिए कही उनके बैंक खाते सीज किये जा रहें है तो कही नेताओं को गिरफ्तार कर उन्हें जेलों में डाला जा रहा है।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए राठौर ने कहा कि आज देश मे लोकतंत्र व संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है।

भाजपा एक सोची समझी साजिश के तहत प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है जिसमें वह कभी सफल नही होगी।


कुलदीप राठौर ने कहा कि  आज लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को गारंटी दें रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में उन्होंने जो दृष्टिपत्र देश के सामने रखा था उसका कोई भी वादा उन्होंने बपूरा नही किया ।

उन्होंने कहा कि न तो किसानों की  आय दुगनी हुई,न ही हर साल बेरोजगारों को 2 करोड़ रोजगार ही मिले। विदेशों से न तो काला धन ही देश मे आया और न ही हवाई चपल पहनने वालो को जहाज की कोई सुविधा मिली।
राठौर ने कहा कि भाजपा झठ की बुनियाद पर  जुमलेबाजी कर लोगों को गुमराह करती रही है। उनका विरोध करने वालो की आवाज दबाई जाती है।

देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि उनके नेता राहुल गांधी को आनन फानन में लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित किया गया और उसी बीच उनके सरकारी आवास को खाली तक करवा दिया गया।

उन्होंने कहा की न्यायपालिका ने अब तक भाजपा की तानाशाही पर अंकुश लगा रखा है। उन्होंने कहा कि इलेक्शन बांड से भाजपा ने  12,145 करोड़ से अपना घर भरा।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस धन को छुपाने का प्रयास कर रही थी,पर उच्चतम न्यायालय के आदेश पर एसबीआई को यह सब कुछ सार्वजनिक करना पड़ा है।
राठौर ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान आचार संहिता के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है।

इसी प्रकार झारखंड के मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन  को गिरफ्तार कर उन्हें झेल में डाल दिया जाता है।  चुनी हुई सरकारों को अस्थिर किया जाता है। उन्होंने कहा की राजनैतिक दलों की तोड़फोड़ करना भाजपा की नीति रही है।

उन्होंने कहा कि विहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जो कल तक भाजपा को कोसने में कोई कोर कसर बाकी नही रखते थे आज उनके साथ मिलकर उनके परम् मित्र बन गए है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते भाजपा देश मे राजनीतिक अस्थिरता फैलाना का प्रयास कर रही है जो बहुत ही दुखदाई है।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस देश के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ किसी भी बलिदान को तैयार है। उन्होंने कहा कि इस बार देश मे होने वाले लोकसभा चुनाव देश को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

"होली" को लेकर रंगों से सजे बाज़ार, बच्चों-बड़ों सभी में रंगों के उत्सव को लेकर काफी उत्साह

Sun Mar 24 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला रंगों के त्यौहार होली को लेकर देशभर में धूम है और ऐसे में शिमला के बाजार भी रंगों से सजे हुए हैं। लोग आज खरीदारी करने बाजार पहुंचे हैं लेकिन आज खराब मौसम। के चलते कुछ खलल जरूर डाली हैं। व्यापारियों का कहना है की खराब मौसम […]

You May Like

Breaking News