वीरभद्र के करीबी पूर्व विधायक चौपाल सुभाष चंद मंगलेट भाजपा में शामिल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हनुमान कहे जाने वाले सुभाष चंद मंगलेट ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलेट के भाजपा परिवार में आने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

शिमला के कद्दावर नेता श्री मंगलेट मात्र 28 वर्ष की उम्र में 2003 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे। मंगलेट शुरू से ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यां से जुड़े रहे हैं।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में तीन धार्मिक आश्रम और प्रदेश से बाहर एक धार्मिक आश्रम बनवाए हैं, जहां श्रद्धालुओं का लगातार आना–जाना लगा रहता है।

मंगलेट कांग्रेस में रहने के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के टीम में कई बार काम कर चुके हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में मंगलेट मार्केंटिंग बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। वे ऑल इंडिया एग्रीकल्चर मार्केंटिंग बोर्ड के भी अध्यक्ष पद का पदभार भी संभाल चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में जो विकास यात्रा चल रही है, उसमें अपनी भागीदारी देने और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु देश के हर वर्ग–समुदाय से प्रतिष्ठित हस्तियां भाजपा परिवार में शामिल हो रही हैं।

मंगलेट ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में देश के विकास एवं पार्टी की मजबूती के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करने को सदैव तत्पर रहेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-2, हम ब्रीफकेस वाले नहीं, जनबल वाले हैं - सीएम

Tue May 14 , 2024
विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन में शामिल हुए सीएम, चौड़ा मैदान में भाजपा पर बरसे एप्पल न्यूज, शिमला शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद चौड़ा मैदान में एक विशाल जनसमूह को […]

You May Like