file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

इंटक की शिमला में बैठक, 2027 में हिमाचल में कांग्रेस दोबारा भी बनाएगी सरकार- बाबा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
2027 में प्रदेश में कांग्रेस लगातार दोबारा सरकार बनाएगी। जिसके लिए इंटक लगातार जुट जाएगी। यह बात इंटक के पदाधिकारियों उमेश शर्मा, जगत राम शर्मा, राहुल मेहरा , पूर्ण चन्द, संजय सैनी, रूप सिंह ठाकुर व जगतार सिंह ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की 108वीं बैठक में कही।

उक्त बैठक राजीव भवन शिमला में नालागढ़ के विधायक एवं प्रदेश इंटक के अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में इंटक से संबंधित सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश इंटक को नालागढ़ से विधायक बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर इंटक अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश ने इंटक को ओर मजबूत किया जाएगा। जिसके लिए वह प्रदेश में हर जिले का दौरा करेंगे। सबसे पहले सितम्बर माह में इसकी शुरुआत बिलासपुर से करेंगे।

उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं से  वह भली भांति अवगत हैं व जल्द ही श्रम मंत्री से विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बैठक रखेंगे।

उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड में लंबित पड़े मजदूरों के क्लेमों को अतिशीघ्र दिलवाया जाएगा। ताकि कामगारों की आर्थिकी को मजबूत किया जा सके। जिला श्रम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई।
     बावा ने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों के लंबित पड़े देय भत्तों के बारे में सरकार से चर्चा कर उसकी अदायगी जल्द करने और जोर दिया जाएगा।

बावा ने इस अवसर पर नालागढ़ की जनता के साथ इंटक का भी धन्यवाद किया। जिन्होंने उन्हें उच्च पद पर आसीन करवाया। इस बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष, महासचिव व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांगड़ा में नूरपुर और चम्बा के बाथरी के लिए सांसद राजीव भारद्वाज ने मांगे 2 सुपर स्पेशियलिटी हस्पताल

Tue Jul 23 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा के कांगड़ा से नवनियुक्त सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने शून्यकाल के समय देश के स्वास्थ्य कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मांग करते हुए कहा कि कांगड़ा लोक सभा क्षेत्र दो भागों में बंटा हुआ है, एक जिला कांगड़ा और दूसरा जिला चंबा। यह लोक सभा […]

You May Like

Breaking News