दूध उत्पादकों की मांगों पर मिल्क फेडरेशन से वार्ता, 10 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा प्रदर्शन

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
दूध उत्पादक संघ के प्रदर्शन के बाद मिल्क फेडरेशन के दतनगर इंचार्ज ऋषि चंदेल के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऋषि चंदेल ने बताया कि रोहड़ू और चेड़ी चिलिंग सेंटर को छोड़कर प्रदेश के सभी चिलिंग सेंटरों के दूध उत्पादकों के मई माह के भुगतान 20 जुलाई को उनके बैंक खातों में जमा कर दिए गए हैं। वहीं जिन दुग्ध सहकारी समितियों का दूध सीधे दतनगर प्लांट में आता है, उनकी भुगतान राशि भी आज बैंक खातों में भेज दी गई है।


बैठक में यह भी सहमति बनी कि जून माह का भुगतान 5 अगस्त तक कर दिया जाएगा। रोहड़ू और चेड़ी चिलिंग सेंटरों के भुगतान में देरी का कारण डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) की प्रक्रिया पूरी न होना बताया गया।
दूध उत्पादक संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी लंबित मांगों का समाधान 10 अगस्त तक नहीं किया गया तो 10 अगस्त को दतनगर में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
इस प्रदर्शन में हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद, दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान, सह संयोजक रणजीत ठाकुर, पूर्ण ठाकुर, तुला राम, कृष्णा, राणा, हरदयाल कपूर, करतार, बिहारी लाल, गीता राम, विजय, सुषमा, सीमा, निशा, लीला, ज्ञान चंद, लता, प्रेमा देवी, हरीश, घनश्याम, चूड़ा राम, पारस राम, जगदीश, सरोजनी, दर्शन, निहाल चंद, रीना, चिंता, मीना देवी सहित बड़ी संख्या में दूध उत्पादक शामिल रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

लाहौल स्पीति के करूनाला में भीषण हादसा, कुल्लू से पांगी जा रहे 13 यात्रियों की मौत, CM ने जताया गहरा शोक

Fri Jul 24 , 2026
एप्पल न्यूज़, लाहौल स्पीति /शिमलाहिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के करूनाला में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी यात्री कुल्लू से पांगी की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके […]

You May Like

Breaking News