पेपरलेस मोड में जाने वाली है हिमाचल भाजपा, ई-बुक लांच- रवि

6
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला के अध्यक्ष रवि मेहता ने बताया कि जिला शिमला की इस तरह की योजना को लेकर बैठक दीप कमल चक्कर शिमला में संपन्न हुई इस अवसर पर जिला शिमला की ई-बुक भी लांच की गई, उन्होंने बताया कि इस बैठक में प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल एवं जिला शिमला की प्रभारी डेज़ी ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहे।

\"\"

उन्होंने बताया ई विस्तारक योजना की बैठक के उपरांत कल से यह योजना शिमला जिला के तीनों मंडलों में धरातल पर शुरू हो जाएगी इस योजना का लाभ भारतीय जनता पार्टी को बड़े पैमाने पर होने वाला है आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी पेपरलेस मोड में जाने वाली है।

उन्होंने बताया कि जिला भाजपा आईटी टीम और जिला भाजपा ने कोविड-19 संकटकाल में जितनी भी जनसेवा योजनाएं जिला शिमला में चली उनकी एक ई बुक लॉन्च करी है, इसी बुक में जितने भी जन सेवा कार्य हुए हैं उनका एक संयुक्त विवरण है।

यह ई बुक का स्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा तय किया गया था, अब इस लॉच ले उपरांत यह बुक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्य सचिव ने आपदा में वेब आधारित सीएआईआरएस विकसित करने पर बल दिया

Fri Oct 16 , 2020
एप्पल न्यूज, शिमला रासायनिक आपदाओं का मानव जीवन, बुनियादी ढांचे, परिसंपत्तियों और पारिस्थितिकी पर हानिकारक प्रभाव हो सकता है। एक वेब आधारित रासायनिक दुर्घटना की सूचना और रिपोर्टिंग प्रणाली (सीएआईआरएस) को उद्योगों आपदा प्रबंधन सेल द्वारा एनआईसी की सहायता से विकसित किया जाना चाहिए, जिसमें हानिकारक रासायनों, स्थान मानचित्रण, प्रक्रियाओं, भंडारण, […]

You May Like

Breaking News