IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राजीव कुमार बने हिमाचल सरकार के “फ्रंट रनर”, विवेक भाटिया को किया “रिप्लेस”, IAS भाटिया अब रूम नंबर 121 में “शिफ्ट”

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यालय में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार व्यवस्था परिवर्तन शुरू हो ही गया है।

इस बार सबसे अहम पद पर बैठे मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया को मुख्यमंत्री कार्यालय से दूर कर ही दिया।

अब उनके स्थान पर राजीव कुमार को फ्रंट रनर बनाया गया है। राजीव कुमार वर्तमान में प्रदेश सरकार के मुख्य विभाग सूचना व जनसंपर्क विभाग के निदेशक का जिम्मा संभाल रहे हैं। साथ ही उनके पास एड्स कंट्रोल सोसायटी और कामगार कल्याण बोर्ड का जिम्मा भी है।


21 जुलाई के एक ऑफिस मेमोरेंडम में मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया को मुख्यमंत्री कार्यालय से दूर कमरा नंबर 121 अलॉट कर दिया गया है।

जबकि मुख्यमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव राजीव कुमार को अब मुख्यमंत्री कार्यालय के फ्रंट में विवेक भाटिया की जगह बैैठने के आदेश दिए गए हैं।

हालांकि विभागीय जिम्मेदारियों में फिलहाल किसी तरह का फेरबदल हुआ है।


मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर की ओर से जारी इन लिखित आदेशों के तहत प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया को 121 नंबर कमरा अलॉट किया गया है।

वहीं OSD रितेश कपरेट का कमरा भी बदला गया है उन्हें अब कमरा नंबर 308 दिया गया है। इसी तरह विधि विभाग के अतिरिक्त सचिव राजेंद्र सिंह तोमर को योजना भवन में कमरा नंबर 301दिया है।
गौर हो कि मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया मुख्यमंत्री कार्यालय में सबसे सख्त अधिकारी के रूप में जानें जाते थे। उनकी मौजूदगी में आम जनता तो छोड़िए मंत्री, विधायक, कांग्रेस पदाधिकारियों और अन्य अधिकारी भी मुख्यमंत्री से मिलने में भी कशमकश करनी पड़ती थी। जिससे काफी नाराजगी व्याप्त थीं।

यही कारण है कि अब मुख्यमंत्री सुक्खू ने लंबी जद्दोजहद के बाद अपने कार्यालय का फेस बदलने का निर्णय लिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बजट में हिमाचल को कुछ न मिलना "खेद" की बात, आंध्र और बिहार को समझौते के तहत मिले पैसे- सुक्खू

Tue Jul 23 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला केंद्र में मोदी सरकार के तीसरे टर्म का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने संसद में पेश किया। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने बजट में हिमाचल प्रदेश को कोई आर्थिक सहायता न देने की बात […]

You May Like

Breaking News