हिमाचल सरकार के सभी कर्मचारियों को वेतन और पेंशन 28 तारीख को जारी करने के निर्देश, अधिसूचना जारी

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारी सीजन से पहले इस महीने की 28 तारीख को सभी बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों को वेतन और पेंशन जारी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इस निर्णय से बोर्डों और निगमों के लगभग 50,000 कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली जनवरी, 2023 से सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने का भी निर्णय लिया है।

इस वृद्धि का हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के तहत लंबित बकाया राशि भी जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और पिछले 20 महीनों में इस दिशा में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

सरकार ने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के उपरांत सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में ही यह निर्णय लिया गया जो राज्य सरकार के मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देने तथा उन्हें पर्याप्त सहायता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कर्मचारियों व पेंशनरों को 4% महंगाई भत्ते की किस्त देने के लिए सरकार का धन्यवाद- मनकोटिया

Wed Oct 16 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य प्रवक्ता एवं पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ठाकुर सुरिंदर सिंह मनकोटिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आज कर्मचारियों तथा पेंशनरों को 4% महंगाई भते की किस्त देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। 4 प्रतिशत महँगाई भते की किस्त […]

You May Like