IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

किन्नौर के निचार संपर्क सड़क पर जीप हादसा, पर्यटक सहित 2 लोगों की मौत, एक घायल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

जनजातीय जिला किन्नौर में निचार संपर्क सड़क पर पलिंगी के समीप कल एक गाडी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है।

वाहन निचार रोड से सीधा नेशनल हाइवे पर आ गिरा। इससे एक पर्यटक भी वाहन की चपेट में आ गया। मृतकों की पहचान किन्नौर के काफनू निवासी राहुल और एक सड़क पर चल रहे पर्यटक पश्चिम बंगाल निवासी गदाधर-चटर्जी के रूप में हुई है।

किन्नौर में मंगलवार को निचार संपर्क सड़क पर पलिंगी से एक किलोमीटर निचार की तरफ गाडी नम्बर एचपी 26- 1977 महिंद्रा थार सडक से अनियन्त्रित होकर एनएच 5 पर सोलडिंग पुल के समीप जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार दो लोगों में एक की मृत्यु हो गई, एक घायल हुआ।

गाड़ी की चपेट में आने से एनएच 5 पर राहगीर पर्यटक की भी मौत हुई है। गाड़ी में सवार मृतक की पहचान राहुल काफनू किन्नौर के रूप में हुई है। जबकि दूसरा व्यक्ति लखबीर सिंह काशपो निचार किन्नौर  घायल हुआ।

इस हादसे में एनएच -05 पर गिरी गाडी की चपेट मे आने के एक पर्यटक जिस कि पहचान गदादर-चटर्जी पुत्र विभूती चटर्जी निवासी पश्चिम बंगाल का मौके पर मृत्यु हुआ।

पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्रपति ने 9 श्रेणियों में राष्ट्रीय "जल पुरस्कार" किए प्रदान

Wed Oct 23 , 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को नई दिल्ली में पांचवां राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि पानी हर व्यक्ति की बुनियादी आवश्यकता और मौलिक मानव अधिकार है और सबों को स्वच्छ जल सुनिश्चित किए बिना स्वच्छ और समृद्ध समाज का निर्माण नहीं किया जा […]

You May Like

Breaking News