सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भेंट कर योजनाओं के मानदंडों में ढील देकर लंबित धनराशि जारी करने की मांग की

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला/दिल्ली

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सहायता के बारे में अवगत करवाया।

बैठक के दौरान आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के क्रियान्वयन और प्रगति व स्वास्थ्य अधोसंरचना के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कैंसर केयर सेंटर के लिए केंद्र से सहयोग तथा राज्य में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए अस्पतालों में नवीनतम चिकित्सा तकनीक और आधुनिक उपकरणों के लिए आग्रह किया।

उन्होंने पहाड़ी राज्यों की कठिन भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं के मानदंडों में ढील देने का भी आग्रह किया तथा लंबित धनराशि जारी करने की मांग की।
जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने राज्य को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती तथा मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सिरमौर की 17 साल की NCC कैडेट कृतिका शर्मा ने किया "एवरेस्ट" फतह, CM ne di बधाई

Thu May 22 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले की 17 वर्षीय कृतिका शर्मा को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कृतिका ने इस साहसिक उपलब्धि से न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया […]

You May Like

Breaking News