file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

बुशहर शाही घराने में फिर बजेगी शहनाई, अमरीन कौर बनेगी “विक्रमादित्य सिंह की नई रानी”, 22 सितंबर को चंडीगढ़ में होगा विवाह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री और बुशहर रियासत के युवा वारिस विक्रमादित्य सिंह का विवाह तय हो गया है। यह शाही शादी आगामी 22 सितम्बर को चंडीगढ़ में संपन्न होगी।

शादी के बाद परिवार की ओर से चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके के लिए कार्ड बांटे जाने शुरू हो चुके हैं और प्रदेश के राजनीतिक व सामाजिक हलकों में इस विवाह की चर्चा जोरों पर है।

विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार हिमाचल की राजनीति के शिखर पर रहे राजा वीरभद्र सिंह एवं मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्यभा सिंह के पुत्र हैं।

बुशहर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले विक्रमादित्य वर्तमान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और प्रदेश कांग्रेस में युवा नेतृत्व के चेहरे के रूप में जाने जाते हैं।

दुल्हन बनने जा रही हैं डॉ. अमरीन कौर, जो फिलहाल पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

उनके शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उनका व्यक्तित्व भी चर्चाओं में है। शादी के बाद उन्हें बुशहर रियासत की नई “रानी” के रूप में जाना जाएगा।

इस शाही विवाह को लेकर प्रदेशभर में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि यह आयोजन हिमाचल और पंजाब की राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों को एक मंच पर लाएगा।

विवाह समारोह में विभिन्न राज्यों से मेहमानों के आने की संभावना है, वहीं प्रदेश के लोग भी इसे शाही अंदाज में देखने को लेकर उत्सुक हैं।

👉 22 सितम्बर को विवाह, चंडीगढ़ सेक्टर-2 में रिसेप्शन।
👉 अमरीन कौर होंगी बुशहर रियासत की नई “रानी”।
👉 निमंत्रण पत्र बांटे जाने शुरू, राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल।

यह विवाह न सिर्फ हिमाचल की राजनीति में बल्कि शाही परंपराओं को लेकर भी चर्चा का विषय बन चुका है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुगती की ऊँची धार में भूस्खलन, 200 से ज्यादा भेड़-बकरियों के दबने की आशंका

Mon Aug 18 , 2025
एप्पल न्यूज, भरमौर (चंबा) भरमौर उपमंडल की कुगती की ऊँची धार में रविवार को हुए भूस्खलन से भारी नुकसान होने की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मल्कौटा गांव के निवासी रतन चंद की लगभग 200 भेड़-बकरियां मलबे में दब गई हैं। इनमें कई के मरने और घायल होने की […]

You May Like

Breaking News