IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

विधानसभा में विपक्षी भाजपा ने किया जगत नेगी का बॉयकॉट, आपदा की चर्चा का नहीं सुना जवाब

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र के पांचवें दिन नियम 67 के तहत लाई गई आपदा पर चर्चा का सरकार ने जवाब दिया।जैसे ही आपदा पर चर्चा का जवाब देने के लिए सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सदन में खड़े हुए, तो विपक्ष के विधायक विरोध जताते हुए चुपचाप सदन से बाहर निकल आए।

विपक्ष के विधायकों ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पर सदन के अंदर व बाहर अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप लगाया है और सत्र के दौरान उनसे कोई सवाल या जवाब न सुनने का फैसला लिया है।

सदन के बाहर पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का अनादर करने और आपदा प्रभावितों का अपमान करने का आरोप लगाया और राजस्व मंत्री को अपना व्यवहार सुधारने की भी नसीहत दी।

विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में आई भयंकर प्राकृतिक आपदा आई है।सबसे ज्यादा नुकसान जिला मंडी और मंडी के सिराज में हुआ।

सरकार की ओर से आपदा प्रभावित लोगों को तात्कालिक राहत नहीं मिली बल्कि लोगों ने आगे आकर आपदा प्रभावितों को राहत बांटी। भगवान के बाद सरकार होती है, लेकिन मुख्यमंत्री गंभीर नहीं हैं और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी में भी दुर्भावना है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

जगत नेगी ने किसे बताया "पनौती", आपदा के प्रति विपक्ष कितना गंभीर, बता रही है उनकी "गैरमौजूदगी", बिना विपक्ष दिया "चर्चा का उत्तर"

Fri Aug 22 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सदन में ऐलान किया कि सराज के लिए जो आपदा राहत पैकेज घोषित किया गया है, उसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बरसात में भारी बारिश, भूस्खलन व आपदा से जहां-जहां नुकसान होगा, वहां पर […]

You May Like