IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर के डंसा- कराली में 2 लोगों पर “काले भालू का हमला”, पुरुष और महिला गंभीर रूप से घायल, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी…!

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, डंसा /रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की डंसा पंचायत में शनिवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जब एक भालू ने अचानक हमला कर एक पुरुष और महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को ग्रामीणों की मदद से तुरंत महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर, खनेरी उपचार के लिए पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना डंसा पंचायत के कराली और थाना गांव के बीच उस समय हुई, जब सरंजन नेगी अपनी भेड़-बकरियों को चरा रहे थे और पास में एक महिला घास काट रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपा भालू अचानक बाहर निकला और दोनों पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान दोनों ने पूरी ताकत से खुद को बचाने की कोशिश की और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। शोर सुनकर भालू मौके से भाग गया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को खनेरी अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। वहीं वन विभाग की टीम को भी इस हमले के बारे में सूचित कर दिया गया है।

भालू के इस हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग मांग कर रहे हैं कि वन विभाग तुरंत कार्रवाई करे और भालू को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाए जाएं।


काला भालू से सावधानी हेतु आवश्यक निर्देश

ग्राम पंचायत डंसा में काले भालू द्वारा दो व्यक्तियों पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। दोनों व्यक्तियों को इंटरिम रिलीफ के तहत धनराशि जारी की जा रही है। ग्रामीणजनों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी से आग्रह है कि निम्नलिखित सावधानियाँ अवश्य बरतें :
1. अकेले जंगल, बगीचों या सुनसान क्षेत्रों में न जाएँ।
2. खेत या जंगल कार्य पर जाते समय हमेशा समूह में जाएँ तथा लाठी/डंडा अपने साथ रखें और पटाखों का प्रयोग करें और तुरंत विभाग को सूचित करें।
3. रात्रि में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और हमेशा टॉर्च/रोशनी का प्रयोग करें। पटाखों इत्यादि का शोर करके रात्रि में बाहर निकलें।
4. बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर न भेजें।
5. पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें और खुले में न छोड़ें।
6. घर व खेतों के आसपास झाड़ियाँ साफ रखें तथा कूड़ा-कचरा न फैलाएँ।
7. भालू से निजाद पाने के लिए विभाग द्वारा शीघ्र ही पिंजरा लगाया जा रहा है।
8. यदि भालू दिखाई दे तो उसे उकसाएँ नहीं, तुरंत सुरक्षित दूरी बनाएँ l

📞 सूचना देने हेतु संपर्क करें :
• 9459800007
• 8367200001

जन सुरक्षा आप सभी के सहयोग से ही संभव है। स्तिथि से निजात पाने के लिए विभाग व्यापक प्रयासों के लिए समर्पित है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट की बैठक 15 को, CBSE स्कूल, बेरोजगारों की भर्ती सहित विभिन्न मुद्दों पर होंगे निर्णय

Sun Sep 14 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक सोमवार दोपहर सचिवालय में होगी। इस बैठक में कई विभागों से जुड़े प्रस्ताव रखे जा रहे हैं, जिनमें नई भर्तियों का मामला प्रमुख रहेगा। स्वास्थ्य विभाग से लगभग 600 पदों पर भर्ती का […]

You May Like

Breaking News