file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

विनय कुमार आज शिमला में संभालेंगे हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार आज (रविवार) दोपहर बाद शिमला स्थित राजीव भवन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्वागत एवं पदभार ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में नए अध्यक्ष के स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री, निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सह-प्रभारी चेतन चौहान, विदित चौधरी, मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, सभी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस विधायक, बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पार्टी कार्यक्रम के अनुसार, नए प्रदेशाध्यक्ष का परवाणू से शिमला तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

डिप्टी सीएम शिमला पहुंचे

बेटी की शादी के चलते विधानसभा सत्र में उपस्थित न हो पाए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार रात शिमला पहुंच गए। वे रविवार को होने वाले पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद आज शाम वे धर्मशाला के लिए रवाना हो सकते हैं।

सीएम दिल्ली से लौटकर शिमला पहुंचे, आज धर्मशाला जाएंगे

मुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली से शिमला लौट आए। पिछले एक सप्ताह में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के विभिन्न निगमों और बोर्डों में कई नियुक्तियां की हैं, और आगे भी कुछ नियुक्तियां होने की संभावना है। मुख्यमंत्री आज दोपहर धर्मशाला रवाना होंगे, जहां सोमवार सुबह चिट्टे के खिलाफ वॉकथॉन का आयोजन किया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

विनय कुमार ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, कहा- जल्द ही संगठन एक नए स्वरूप में दिखेगा

Sun Nov 30 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश में जल्द ही संगठन एक नए स्वरूप में दिखेगा। इसमें वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन,ऊर्जावान कर्मठ युवा कार्यकर्ताओं, महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मदरियां दी जाएंगी। बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जाएगा। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन […]

You May Like

Breaking News