file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

रात को हॉस्टल बुलाकर रैगिंग, IGMC शिमला में 2 सीनियर MBBS छात्र निलंबित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

आईजीएमसी (इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज) शिमला में रैगिंग का मामला सामने आया है। एक जूनियर एमबीबीएस छात्र के साथ रैगिंग किए जाने के आरोप में कॉलेज प्रशासन ने दो सीनियर एमबीबीएस छात्रों पर सख्त कार्रवाई की है।

एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच के बाद दोनों सीनियर छात्रों को तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है और उन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना करीब तीन दिन पहले की है, जिसे कॉलेज प्रशासन ने गोपनीय रखा था। बताया जा रहा है कि जूनियर छात्र को देर रात हॉस्टल बुलाया गया, जहां सीनियर छात्रों ने उसके साथ अनुशासनहीनता की। रैगिंग की यह घटना करीब 5 से 10 मिनट तक चली, लेकिन इसे गंभीर मानते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।

मामले की भनक लगते ही एंटी-रैगिंग कमेटी सक्रिय हुई। सुरक्षा कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जूनियर छात्र को हॉस्टल आते देखा और तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की। इसके बाद संबंधित छात्रों से पूछताछ की गई।

जांच में रैगिंग की पुष्टि होने पर दोनों सीनियर एमबीबीएस छात्रों को निलंबन और जुर्माने की सजा दी गई। इसके अलावा फोटोग्राफी वर्कशॉप से जुड़े छह अन्य छात्रों को भी एंटी-रैगिंग कमेटी की ओर से डिसिप्लिनरी नोटिस जारी किया गया है।

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिसर में रैगिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

HPUJ ने पत्रकारों की समस्याओं व मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

Mon Dec 15 , 2025
एप्पल न्यूज़, /बद्दीनेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) हिमाचल प्रदेश इकाई ने प्रदेशभर में कार्यरत पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, व्यावहारिक कठिनाइयों एवं आवश्यक सुधारों को लेकर माननीय उप मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा है। संगठन ने कहा कि पत्रकार समाज राज्य के विकास, जन-जागरण और शासन […]

You May Like

Breaking News