file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हार के सदमे में है “पूर्व मुख्यमंत्री”- जन भावनाओं के खिलाफ नहीं हो रहा कोई काम- जगत सिंह नेगी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के फैसले बीते छह महीने की फैसले रिव्यू करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसे जन भावनाओं के खिलाफ किया जा रहा काम बताया।

इस पर किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हार के सदमे में हैं और इसलिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जन भावनाओं के खिलाफ कोई फैसला नहीं लिया है। यह आम प्रक्रिया है. जब भी कोई सरकार आती है, तो चुनावी साल में लिए गए फैसले को रिव्यू किया जाता है।

पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के बयान पर भी जगत सिंह नेगी ने कहा कि जरूरत पड़ेगी, तो सरकार 6 महीने की नहीं पूरे 5 साल के फैसले रिव्यू करेगी। जरूरत पड़ने पर पूरे 5 साल का पोस्टमार्टम भी कर दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति में बनी अटल टनल में शिलान्यास पट्टिका को दोबारा लगाए जाने के मामले पर विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि बीजेपी अटल टनल को लेकर राजनीति करती है।

अटल टनल के लिए पैसा तत्कालीन कांग्रेस सरकार में ही सैंक्शन किया गया था। बीजेपी सिर्फ और सिर्फ अटल टनल का श्रेय लेने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि पट्टिका सरकार ने नई पट्टिका लगाने का फैसला नहीं, बल्कि पुरानी पट्टिका को स्टोर रूम से बाहर निकाल कर दोबारा पुरानी जगह पर लगाने के लिए कहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुखविंदर सुक्खू ने जाखू मंदिर में नवाया शीश, परिवार सहित की हनुमान जी की पूजा अर्चना

Tue Dec 13 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से भी की मुलाकात। उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर इसके सुधारीकरण के लिए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। […]

You May Like

Breaking News