IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

माता मंगला काली व देवता दोगणू लालसा के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 18 से 23 फरवरी तक, 25 हजार लोग होंगे शामिल, SDM ने की समन्वय बैठक

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
माता मंगला काली एवं देवता साहब दोगणू के नव-निर्मित मंदिर में आयोजित होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर माता मंगला काली मंदिर, ललसा में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अवगत कराया गया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 18 फरवरी से 23 फरवरी, 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं, अग्नि सुरक्षा तथा परिवहन प्रबंधन सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपमंडलाधिकारी (नागरिक) ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं।

उन्होंने समारोह अवधि के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, यातायात कर्मियों, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस तथा अग्निशमन वाहनों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए तथा विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर बल दिया।


उपमंडलाधिकारी (नागरिक) ने कार्यक्रम स्थल के आसपास श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु उपयुक्त स्थानों तथा वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंदिर के पदाधिकारियों एवं कारदारों ने प्रशासन द्वारा समय रहते की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि समारोह के दौरान मंदिर प्रबंधन की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।
बैठक में उपमंडल पुलिस अधिकारी रामपुर नरेश शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत कुकू शर्मा, लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर), स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों सहित मंदिर के कारदार एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

“नाच ना जाने आँगन टेढ़ा", अपनी वित्तीय विफलता छिपाने के लिए केंद्र को दोष दे रही हिमाचल सरकार- टंडन

Thu Feb 12 , 2026
“उत्तराखंड आगे, हिमाचल पीछे — समान भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राजस्व व आय प्रबंधन में बड़ा अंतर” “केंद्रीय बजट 2026 क्रांतिकारी और दूरदर्शी — विकसित भारत 2047 का मजबूत आर्थिक रोडमैप” एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश की […]

You May Like

Breaking News