IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

28 की कैबिनेट बैठक में जाएगा आउटसोर्स पॉलिसी का मामला, 27 को फिर बैठक- हो सकता है बड़ा ऐलान

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में शुक्रवार को आउटसोर्स मामलों पर बनी कैबिनेट की उप समिति की बैठक हुई। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, राकेश पठानिया, गोविंद सिंह ठाकुर और प्रदेश सरकार के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में उप समिति ने अधिकारियों को आउट सोर्स पर रफ प्रिंटआउट तैयार करने के लिए कहा है।

आउटसोर्स के मसले को लेकर 27 सितंबर को अगली बैठक होगी। इसके बाद 28 सितंबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में आउटसोर्स के एजेंडा को लाया जाएगा.

हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि आउटसोर्स के मसले को लेकर कैबिनेट की उप समिति तैयार की गई है।

समिति की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द आउटसोर्स के मसले को लेकर ड्राफ्ट तैयार किया जाए।

उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को इस मामले को लेकर बैठक की जाएगी। 28 सितंबर को होने वाली हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की प्रस्तावित बैठक में आउटसोर्स एजेंडा लाया जाएगा ओर चर्चा की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी में पशु औषधालय कराणा में लटका ताला, न फार्मासिस्ट न ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

Sat Sep 24 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी कुल्लू जिला में आनी खंड की कराणा-1 पंचायत के कराणा गांव में खोले गए  पशु औषधालय  में पिछले दो महीने से ताला लटका हुआ है। यहाँ से सरकार द्वारा दो साल पूर्व फार्मासिस्ट का तबादला कर दिया गया जबकि पिछले दो महीने से तो यहाँ […]

You May Like

Breaking News