चेस्टर हिल घोटाले में मुख्य सचिव हिमाचल को हटाने की मांग, जांच के लिए बनाएं SIT- चौहान

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) की राज्य कमेटी सरकार से मांग करती है कि तुरन्त कार्यवाहक मुख्य सचिव संजय गुप्ता को पद से हटाए और इनके खिलाफ Chester Hill, Solan के मामले मे पद के दुरुपयोग कर प्रदेश के विभिन्न कानूनों का उल्लंघन कर इस कंपनी को अनुचित लाभ देने के लिए FIR कर मुकदमा चलाया जाए।

इसके साथ ही प्रदेश में भू माफिया व रियल एस्टेट माफिया द्वारा गैर कानूनी रूप से भूमि खरीद की जांच के लिए SIT गठित करे और जो भी अधिकारी इसमें संलिप्त है उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाए।

CPI(M) ने 30 मार्च, 2026 को एक प्रेसवार्ता कर कार्यवाहक मुख्य सचिव पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने पद का दुरुपयोग कर कानून की धज्जियां उड़ाई और उपायुक्त, सोलन को उनके कानूनी दायित्व के निर्वहन से रोकने के लिए 6.12. 2025 को गैर कानूनी रूप से पत्र लिखकर कानून की अवहेलना की गई।

राज्य सचिव, संजय चौहान ने कहा कि उपायुक्त, सोलन को लोगो द्वारा शिकायत दी गई थी कि Chester Hill के मालिकों द्वारा सोलन में जो जमीन की खरीद की गई है उसमें इनके द्वारा हिमाचल प्रदेश किरायेदारी और भूमि सुधार अधिनियम, 1972 की धारा 118 का उल्लंघन किया गया है इसलिए इनके खिलाफ कार्यवाही की जाए।

इसको लेकर उपायुक्त सोलन ने जांच  उपमंडल अधिकारी(SDM) सोलन को सौंपी थी और उन्होंने अपनी जांच में पाया कि Chester Hill के मालिकों द्वारा बेनामी संपत्ति के रूप में ज़मीन की खरीद की गई और अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप धारा 118 की अवहेलना बताई और इनके खिलाफ कार्यवाही की सिफारिश की थी।

परन्तु इसको लेकर कार्यवाहक मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने अपने पद का दुरुपयोग कर गैर कानूनी रूप से 6.12. 2025 को उपायुक्त सोलन को पत्र लिखा जिसमें उपमंडल अधिकारी(SDM) सोलन की रिपोर्ट को नकारा गया और उपायुक्त सोलन पर गैर कानूनी रूप से कानूनी कार्यवाही करने से रोकने का दबाव बनाया गया।

ये पत्र स्पष्ट रूप से अनाधिकृत रूप से लिखा गया था क्योंकि मुख्य सचिव को कोई भी कानूनी अधिकार हिमाचल प्रदेश किरायेदारी और भूमि सुधार अधिनियम, 1972 की धारा 118 में हस्तक्षेप का किसी भी रूप में है।

*अब सरकार के अतिरिक्त सचिव(राजस्व) ने भी उपायुक्त सोलन को मुख्य सचिव द्वारा 6.12.2025 को लिखे पत्र को निरस्त कर दिया है और Chester Hill के मालिकों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश किरायेदारी और भूमि सुधार अधिनियम, 1972 की धारा 118 में कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।* इसमें अब Chester Hill के मालिकों द्वारा खरीद की गई बेनामी भूमि सरकार अपने कब्जे में ले लेगी।

      CPI(M) ने इसी के साथ मांग की थी कि मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कमिश्नर द्वारा नगर निगम, सोलन द्वारा Chester Hill द्वारा गैर कानूनी निर्माण को गिराने के आदेश हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 253 व धारा 254 के तहत पारित किए थे उन पर भी रोक लगाने की गैर रूप से सुनवाई कर रोक लगाई।

इसमें मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा 1.11.2025 व 6.11.2025 को एक ही मामले में दो आदेश पारित किए। जबकि हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 253 की सुनवाई के लिए सचिव या मुख्य सचिव अधिकृत ही नहीं है और इसकी सुनवाई के लिए जिला न्यायधीश(DJ) ही कर सकते हैं।

कानून की स्पष्ट रूप से उल्लंघन के कारण जो सुनवाई मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने की है और आदेश पारित कर कमिश्नर नगर निगम, सोलन के आदेशों पर गैर कानूनी रूप से रोक लगाई है उस पर भी सरकार इनके खिलाफ तुरन्त कानूनी कार्यवाही करे।

इन दोनों मामलों में स्पष्ट है कि मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने अपने पद का दुरुपयोग कर कानून का उल्लंघन कर Chester Hill के मालिकों को अनुचित लाभ देने का काम किया है। इसलिए इनके खिलाफ कार्यवाही की जानी जरूरी है।

यदि सरकार तुरन्त कार्यवाहक मुख्य सचिव संजय गुप्ता को पद से नहीं हटाती और उनके खिलाफ FIR दर्ज कर मुकदमा दर्ज नहीं करती तो पार्टी इसके खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन तब तक चलाएगी जब तक कि सरकार इन पर कार्यवाही नहीं करती है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

साहब "बर्गर" लेने निकले, पुलिस ने गाड़ी हटाने को कहा तो महिला आपे से बाहर, फ़िर मांगी "माफ़ी"

Sat Apr 4 , 2026
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक महिला और पुलिस कर्मी के बीच कहा सुनी होती दिखाई दे रही है। उपरोक्त घटना दिनांक 03.04.2026 की है जिसमे एक महिला और पुरुष टैम्परेरी गाड़ी नंबर से बालूगंज की ओर जा रहे थे । इस दौरान इन्होंने घोड़ा […]

You May Like

Breaking News