डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति ने 150 गरीब व जरूरतमंदों को बांटी राशन किट

एप्पल न्यूज़, शिमला

डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति शिमला द्वारा अक्षय पात्र संस्थान के सहयोग से शिमला शहर में तीन  स्थानों- कैंलेस्टन इस्टेट, संजौली के कमलानगर और कुसुम्पटी में निर्धन लोगों को राशन किट वितरित की गई।

समिति के सचिव मनोज कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शिमला में तीन स्थानों पर लगभग 150 राशन किट वितरित की गई। जो लोग कोविड-19 महामारी के कारण आर्थिक रूप से कमजोर हुए हैं या अपने परिवार के सदस्य को खो चुके ऐसे लोगों को राशन किट का वितरण किया गया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिमला के सह विभाग कार्यवाह महेंद्र, जिला सेवा प्रमुख कर्म सिंह, नगर सेवा प्रमुख अशोक, हेमंत, संजीव तथा नगर कार्यवाह राजूराम राही व नगर कार्यवाह मनोहर सहित राकेश वर्मा उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

संजौली में ट्रांसफार्मर में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू

Mon Nov 1 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला सोमवार सुबह राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जैसे ही लोगों ने ट्रांसफार्मर में आग लगती देखी तो तुरंत इस संबंध में अग्निशमन विभाग को सूचित किया। अग्निशमन विभाग ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और आग को आगे […]

You May Like

Breaking News