file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

जल्द होगा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी का गठन,विनय कुमार ने पार्टी उपाध्यक्ष और महासचिवों को सौंम्पी जिम्मेदारी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों व महासचिवों को पार्टी की जिलाबार जिम्मेवारियां  सौंप दी है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद ज़िंटा ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि चंबा जिला की जिम्मेवारी कांग्रेस उपाध्यक्ष कर्ण पठानिया को दी गई है। उनके साथ  प्रदेश कांग्रेस महासचिव  मनमोहन कटोच को चम्बा ज़ोन-I, चम्बा व डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है।

बलविंदर बबलू को चम्बा ज़ोन-II के भरमौर, चुराह और भटियात की जिम्मेदारी दी गई है।
कांगड़ा जिला का दायित्व कांग्रेस उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा को दिया गया है। उनके साथ कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार को कांगड़ा ज़ोन के देहरा, कांगड़ा, जसवां परागपुर, ज्वालामुखी और धर्मशाला का प्रभार सौंपा गया है। प्रदेश महासचिव अमित भरमौरी को नूरपुर ज़ोन के फतेहपुर, नूरपुर, इंदौरा, जवाली और शाहपुर का दायित्व सौंपा गया है।  यशवंत खन्ना को पालमपुर ज़ोन के पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर, सुलह और नगरोटा बगवां का दायित्व दिया गया है।
हमीरपुर जिला का दायित्व उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर व महासचिव पवन ठाकुर को दिया गया है।
ऊना जिला का दायित्व कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी व महासचिव विकास ठाकुर को दिया गया है।
बिलासपुर जिला का दायित्व उपाध्यक्ष परस राम व महासचिव रमेश चौहान को दिया गया है।
मंडी जिला का दायित्व उपाध्यक्ष बंबर ठाकुर के साथ महासचिव रणजीत सिंह राणा को मंडी ज़ोन के मंडी, बल्ह, सुंदरनगर, नाचन और करसोग का प्रभार दिया गया है जबकि देवेंद्र जग्गी को धर्मपुर ज़ोन के जोगिंदरनगर, सरकाघाट, धर्मपुर, सराज, द्रंग का दायित्व सौंपा गया है।
जिला किन्नौर का प्रभार उपाध्यक्ष चेत राम ठाकुर व महासचिव सुरेश नागटा को दिया गया है।
जिला लाहुल स्पीति का दायित्व उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी व महासचिव हरिचंद शर्मा को दिया गया है।
जिला सिरमौर का दायित्व उपाध्यक्ष रजनीश किमटा व महासचिव धर्मेंद्र धामी को दिया गया है।
जिला शिमला का दायित्व उपाध्यक्ष चेतराम ठाकुर   महासचिव सत्यजीत नेगी को शिमला ज़ोन में शिमला शहरी,  शिमला  ग्रामीण व कुसुम्पटी जबकि रमेश ठाकुर को महासू ज़ोन में चौपाल,रामपुर,
ठियोग,जुब्बल,कोटखाई

व रोहड़ू का प्रभार सौंपा गया है।
जिला सोलन का दायित्व उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान के साथ महासचिव चंद्र शेखर शर्मा को दून ज़ोन में कसौली,नालागढ़ व दून का प्रभार सौंपा गया है जबकि अनिता वर्मा को सोलन ज़ोन में सोलन व अर्की का प्रभार सौंपा गया है ।जिला कुल्लू का दायित्व उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी के साथ महासचिव दीपक शर्मा को सौंपा गया है।
इसी प्रकार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारियों को भी कार्यभार सौंपा गया है।
इसमें प्रशिक्षण विभाग का सुरेंद्र मनकोटिया, मीडिया विभाग का  हरी कृष्ण हिमराल,
अनुसूचित जाति  विभाग का  यशपाल तनाईक को किसान कांग्रेस, इंटक  महेंद्र स्तान को युवा कांग्रेस का उपेंद्र कांत मिश्रा को एनएसयूआई का  यदोपति ठाकुर को कांग्रेस सेवा दल का श्रीमती ज्योति खन्ना को व
महिला कांग्रेस का श्रीमती सोनिया चौहान को दायित्व सौंपा गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला की 441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान, हर पंचायत और गांव तक पहुंचेगा नशा मुक्ति का संदेश- DC

Thu Jun 18 , 2026
मिशन मोड में चलेगा अभियान, जन प्रतिनिधियों की होगी अहम भूमिका एप्पल न्यूज़, शिमला जिला शिमला में नशे, विशेषकर चिट्टे (हेरोइन) के बढ़ते खतरे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान जिला की सभी 441 पंचायतों में संचालित किया जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक पंचायत और गांव स्तर […]

You May Like

Breaking News