सराहन भाजपा मंडल में तिरंगा यात्रा निकालकर स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

एप्पल न्यूज़, सराहन

भारतीय जनता पार्टी सराहन मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।
तिरंगा यात्रा में आईटीबीपी ज्यूरी के जवानों ने भी सहभागिता करते हुए समर्थन दिया। इसी अवसर पर संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में कलश यात्रा भी निकाली गई।


कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीना शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा मंडल महामंत्री विजय शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष यश पाल झाई, महामंत्री अजय मोदी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अमोलक राम, महिला मोर्चा अध्यक्षा वीना परमार, युवा मोर्चा महामंत्री जितेश शर्मा, अभी राणा, मंडल उपाध्यक्ष दीवान लकटू, गोकल मुसाफिर सहित सराहन मंडल के सभी ग्राम केंद्र अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर IG अभिषेक दुल्लर सहित हिमाचल पुलिस के 4 अधिकारियों को "राष्ट्रपति पुलिस पदक"

Fri Aug 14 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल पुलिस के चार अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक शिमला। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस के चार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें एक अधिकारी को […]

You May Like

Breaking News