पांवटा साहिब के सतौन में टायर में हवा भरने के दौरान हुआ हादसा, एक व्यक्ति की मौत

4

एप्पल न्यूज़, पांवटा साहिब (डॉ प्रखर गुप्ता)

पांवटा साहिब के सतौन कस्बे में टायर में हवा भरने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। तकरीबन 45 साल का बलजीत ट्रक में हवा भर रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ।

प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि टायर में हवा का प्रैशर काफी अधिक हो गया, इसके बाद टायर निकल कर हवा भर रहे बलजीत को लगा। हालांकि पुलिस किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंची है।

बताया यह भी जा रहा है कि हादसे के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ, जिस कारण सिर पर गहरी चोट लगने के कारण बलजीत की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए पांवटा साहिब लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों की वजह सामने आएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए तीन ज़िलों में होगी स्क्रीनिंग

Tue Feb 4 , 2020
अप्पलेनेवस, शिमला हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया है कि कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रदेश के तीन जिलों में पात्र उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी। ये स्क्रीनिंग उपायुक्त कार्यालय मण्डी में 6 फरवरी, उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास […]

You May Like

Breaking News