सिरमौर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से सिरमौर प्रशासन अलर्ट पर , पॉजिटिव मरीज किए बद्दी शिफ्ट

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज,सिरमौर (डॉ प्रखर गुप्ता)

हिमाचल में कोरोना वायरस का एक और मरीज सामने आया है। सिरमौर का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। आइजीएमसी शिमला में बुधवार आए जांच के नमूने में इस बात की पुष्टि हुई है। आइजीएमसी में 58 नमूनों की जांच में 57 नेगेटिव और एक पॉजिटिव रहा। सिरमौर के डीसी डॉ आर के परुथी ने बताया कि जमात के 35 मरीजों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव पाया गया। पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की पहचान नालागढ़ क्षेत्र माजरी के रहने वाले के तौर पर हुई है ,जो लोहगढ़ मस्जिद में रह रहा था । उन्होंने कहा कि ये लोग 11 मार्च को मिश्रवाला में आए थे उसके बाद आसपास की मस्जिदों में घूमते रहे तथा 21 मार्च से ये लोग लौहगढ़ की मस्जिद में रहे। जिसके बाद इन्हें क्वारांटाइन सेंटर तारूवाला में 4 अप्रैल को शिफ्ट कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त पॉजीटिव मरीज को बीती रात ही बद्दी के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही उपायुक्त सिरमौर डॉ प्रुथी ने लोगों से अपील की कि 11 मार्च के बाद जो लोग इन लोगों के संपर्क में आए है अथवा किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी या जुकाम आदि के लक्षण दिखे तो तुरंत 104 या वॉट्सएप नंबर 7876556089 पर कॉल करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का जन्मदिन, शुभचिंतक दे रहे बधाई

Fri Apr 10 , 2020
एप्पल न्यूज, हमीरपुर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो प्रेम कुमार धूमल को उनके जन्मदिवस पर शुभचिंतक और समर्थक बधाई दे रहे हैं। हमीरपुर से कदावर नेता धूमल दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। धूमल की शिक्षाप्रेम सिंह धूमल हिमाचल की सियासत में बीजेपी के सबसे […]

You May Like

Breaking News