SJE कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष काली दास का इस्तीफा, 3 साल बीत गए- सरकार ने संघ को वार्ता के लिए नहीं बुलाया-नाराज़

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष काली दास ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। एक लिखित व्यान में काली दास ने कहा कि लगभग 3 वर्ष वीत जाने के वाद भी सरकार द्वारा कर्मचारी संघ को वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया, जिससे कर्मचारियों की बहुत सी मांगो का अभी तक हल नहीं हो पाया है। साथ ही कर्मचारी संघ का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है।

\"\"

इसके अतिरिक्त 10-12 कर्मचारयों ने मिल कर एक समानान्तर कर्मचारी संघ का गठन भी कर लिया है । जिसमें ना तो कर्मचारी संघ के संविधान का अनुसरण किया ना ही सदस्यता अभियान चलाया ना ही जिलों के चुनाव करवाए।

फिर भी अपनी कार्यकारिणी से सलाह करने के उपरान्त कर्मचारी हित में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यकाल समाप्त होने के कारण समानान्तर गुट को समर्थन किया जाए। वे चाहें तो चुनाव भी करवा सकते हैं। अतः मैं अपनी कार्यकारिणी सहित अपने पद से त्याग पत्र दे रहा हूं तथा अपनी कार्यकारिणी को भंग करता हूं।

इसके साथ ही सरकार से मांग है कि समानान्तर गुट के अध्यक्ष चेत राम जो मण्डी जिला से सम्बन्ध रखते हैं, को विभागीय कर्मचारी संघ की बैठक के लिए जल्द से जल्द वुलाएं ताकि कर्मचारियों की मांगो को हल किया जा सके।

इस सम्बन्ध मे चेत राम से भी वात की गई है तथा वर्तमान कार्यकारिणी व समस्त कर्मचारियों के समर्थन का भरोसा दिया है। काली दास ने वताया कि अव वह अपना अधिकतर समय पहले की तरह सरकारी सेवा व समाज सेवा में लगाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

विधानसभा सत्र में तैनात सभी जवानों के कोरोना टेस्ट के बाद लगी ड्यूटी, 3 सेक्टर में बांटा- तैयारियां पूरी-SP

Sun Sep 6 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला 7 सितंबर से 18 सितंबर तक चलने वाले विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा परिसर को 3 सेक्टर में बांटा गया है और 280 पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं जिनके कोरोना टेस्ट लिए […]

You May Like

Breaking News