प्रियंका वाड्रा के घर तोड़ने वाले बयान पर घिरी भाजपा नेत्री रश्मिधर सूद, CM-विपक्ष हर तरफ निंदा

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

बयान देने से पहले एक बार सोच लिया करे भाजपा महिला मोर्चा- मुकेश
एप्पल न्यूज़, शिमला
कंगना रनौत का सुशांत मामले और ड्रग्स को लेकर चल रहा विवाद अब राजनीतिक रंग पकड़ने लगा है।हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा पूरे प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो गयी है। शिमला में प्रियंका के मकान को तोड़ने तक की धमकी हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा ने दे डाली है।

\"\"

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस बयान को गलत करार देते हुए कहा है कि यह बयान भावावेश में दिया गया है।प्रियंका ग़ांधी का शिमला में मकान है और प्रियंका को सुरक्षा सरकार का दायित्व है।लेकिन कंगना के साथ जो महाराष्ट्र सरकार ने किया है उसकी निंदा पूरा देश और प्रदेश कर रहा है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल की बेटी कंगना रणौत के साथ महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई कार्यवाही की कड़ी निंदा की है। महाराष्ट्र सरकार ने जो किया वह गलत है। जिसके ख़िलाफ़ देश भर में गुस्सा है हिमाचल में भी इस घटना का विरोध किया जा रहा है।

वंही विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कंगना रनौत की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने सदन में बात उठाई थी और सरकार ने सदन को आश्वस्त किया है कि कंगना रनौत को मुंबई में भी पूरी सुरक्षा दी गई है कॉन्ग्रेस भी कंगना रनौत की सुरक्षा को लेकर चिंतित है.।

भाजपा की तरफ से आ रहे बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने जिस तरह से प्रियंका गांधी के मकान को तोड़ने की बात कही है वह बिना सोचे समझे कही है इसलिए बोलने से पहले उन को सोचना चाहिए कि वह क्या बोल रही हैं।

प्रियंका गांधी स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी हैं जिन्होंने देश के लिए कुर्बानी दी है और हिमाचल प्रदेश के गठन में भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का योगदान रहा है जिसके लिए सभी हिमाचल वासी उनके आभारी हैं। भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से आया यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है पूरे मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रश्मिधर सूद मांगे माफी अन्यथा कोर्ट में पेशियां भुगतने को रहे तैयार: जैनब चंदेल

Thu Sep 10 , 2020
शिमला टाइम महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भाजपा महिला मोर्चा के उस बयान की कड़ी आलोचना की है,जिसमें उन्होंने शिमला स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा के घर को तोड़ने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि भाजपा महिला मोर्चा  का यह बयान पूरी तरह कानून पर […]

You May Like

Breaking News