सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

आनी विधानसभा क्षेत्र मेंबनेंगे 1700 बूथ प्रहरी, किसान-बागबान हित में योजनाओं का करेंगे प्रचार- प्रसार

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी

भाजपा किसान मोर्चा मण्डल आनी की बैठक शुक्रवार को मन्दिर सराएँ हाल आनी में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा ने की।बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं एपीएमसी कुल्लू एवम लाहौल स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक में सभी ग्राम केंद्र के प्रभारियों ने भाग लिया।इस मौके पर।

भाजपा किसान मोर्चा मण्डल आनी के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा किसान व बागबान हित में चलाई गई ,विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए पार्टी द्वारा किसान मोर्चा के माध्यम से हर बूथ पर सत्रह सत्रह बूथ प्रहरी बनाए जाने का निर्णय लिया गया है, जो पहले 10 प्रहरी बनाये जाने की योजना थी। सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि आनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा 28 बूथों पर 1700 बूथ प्रहरी नियुक्त करेगा।

\"\"

वहीं बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवम एपीएमसी कुल्लू एवम लाहौल स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने किसान व बागबान हित में बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनके बारे में जनता को जागरूक करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा का कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई किसान सम्मान निधि ,बेहद कारगर साबित हुई है, जिससे प्रदेश व देश के साढ़े दस करोड़ किसानों को लाभ पहुंचा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ कर, वर्ष 2022 में उनकी आय को दोगुनी करने का है।

अमर ठाकुर ने कहा कि किसान व बागबान हित के लिए केंद्र सरकार ने जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, उनको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है, और जिला कुल्लू में इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को आनी से हुई है।

उन्होंने बताया कि आनी विधानसभा क्षेत्र से चार हजार किसानों के हस्ताक्षर, मंडी संसदीय क्षेत्र से 50 हजार और पूरे प्रदेश से 2 लाख किसानों के हस्ताक्षर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा लिए जाएंगे, जो प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री महोदय को धन्यवाद स्वरूप भेजें जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

नेहरू युवा केन्द्र वोकल फाॅर लोकल उत्पाद के बारे में भी किन्नौरवासियों को करेगा जागरूक -गोपाल

Fri Oct 16 , 2020
एप्पल न्यूज़, किन्नौर उपायुक्त गोपाल चंद की अध्यक्षता में नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र, ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की […]

You May Like

Breaking News