IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

जयराम सरकार के 3 साल सुशासन व विकास के नही बल्कि कुशासन, विश्वासघात व बर्बादी के- अग्निहोत्री

6

एप्पल न्यूज़, शिमला

नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार के तीन साल सुशाशन व विकास के नही बल्कि कुशासन, विश्वासघात व बर्बादी के है। सरकार की वजह से कोरोनकाल में 2 हजार मौते हो गई लेकिन सरकार सवेंदनहीन है जो जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। जयराम के पास 3 साल में तीन उपलब्धियां नही है।

उन्होंने कहा कि देव भूमि में पहली बार सरकार के समय मे 1 हजार लोगों ने आत्म हत्या की है इन्हें जश्न नही मातम मनाना चाहिए। यह  काला दिवस है। तीन साल झूट ओर लूट के हैं हर तरह का माफिया पल रहा है। अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार को अब बिस्तरा समेट लेना चाहिए क्योंकि सरकार जनता पर बोझ बन गई है।

सरकार ने सभी योजनाओं का दिवाला निकाल दिया है। राशन, बिजली, पानी महंगा कर दिया है। सीमेंट, गैस के दाम आसमान छू रहे है। आज आम आदमी का महंगाई में जीना दूभर हो गया है।  हिमाचल की सरकार यूटूर्न ले रही है। आज का फैसला कल बदल जाता है। डबल इंजन की सरकार में कर्जा लेकर घी पिया जा रहा है।

जितने भी फॉरेन फंडिंग के प्रोजेक्ट धराशायी हो गए है। जश्न पर सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पहली सरकार हैं जिसने तुगलकी फरमान जारी कर पैदल चलने वालों के चालान किए गए।

उन्होंने कहा कि मजबूरी में जयराम सरकार बनी थी आज पूरा प्रदेश मजबूर बन कर रह गया है। कोरोना काल मे विकास की बात की जा रही है लेकिन सरकार जो मूलभूत सुविधाओं को जनता को देनी चाहिए थी उसमे भी सरकार फैल हुई है।

पंचायत के चुनाव में रोस्टर की भाजपा की सरकार ने धज्जियां उड़ा दी है। सरकार फर्जी शिलान्यास कर रही है सरकार कागज़ों पर ही विकास कर रही है धरातल पर कुछ नही हो रहा है। इसलिए 2022 में कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनेगी जिसका मन जनता ने बना लिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सीएम जयराम ठाकुर ने किया तीन साल की उपलब्धियों का बखान, विपक्ष को भी लिया आढ़े हाथ, 2022 में हिमाचल में फिर बनेगी भाजपा सरकार

Sat Dec 26 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल में भाजपा की जयराम सरकार के तीन साल 27 दिसंबर को पूरे हो रहे हैं। कोविड के चलते सरकार के तीन साल के जश्न पर पानी फिर गया है। इस बार कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश […]

You May Like