file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

भाजपा को पहले रामपुर विधानसभा और अब मंडी लोकसभा के लिए बाहर से लाना पड़ रहा प्रत्याशी, लोकल लीडर कब लड़ेंगे..! – प्रतिभा सिंह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

भाजपा को रामपुर बुशहर विधानसभा के लिए दूसरे जिला से उम्मीदवार लाना पड़ा और अब मंडी लोकसभा चुनाव के लिए किसी भाजपा कार्यकर्ता को चुनाव में खड़ा न कर मुंबई से एक अभिनेत्री को लाना पड़ा। आप समझ सकते है कि भाजपा का स्थानीय स्तर पर तथाकथित विकास का हाल क्या होगा कि कोई स्थानीय कार्यकर्ता उनके बैनर में चुनाव भी नही लड़ सकता।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि इसके विपरीत जहां तक कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह का सवाल है तो भाजपा को ये समझ लेना चाहिए कि एक लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत वो युवा अध्यक्ष बने। और उसके बाद लोगो ने उन्हें चुनकर विधान सभा भेजा।

लोगो की उम्मीद पर खरा उतरते हुए जनता ने उन्हें एक बार नही तीन बार अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए विधानसभा में भेजा। उनके काम करने के तरीके और विधान सभाएं मुद्दो को रखने की उनकी काबिलियत के उनके राजनैतिक विरोधी भी कायल है।

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार की इस मुहिम की शुरुआत देवनगर के नैरी गांव से शुरू होकर चखटी तक रही इस बीच मझेवटी, मडेली, फौला, एरली, कलेड़ा, घाट, बियुँथल, मझोली टाइप, कांदरेरी, बेलू, खनोग और चखटी शामिल रहे।

इससे पहले चौथे दिन के चुनाव प्रचार में नोग वैली क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष व मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह ने कही।

सुबह रामपुर के शिंगला के भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण से प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद शनेरी, लालसा, डंसा, जागुनी, सनेई, सुंडा आदि क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। पूरे चुनाव क्षेत्र में प्रतिभा सिंह जी व उनके साथ चल रहे सभी लोगों का भव्य स्वागत किया।

लोगो ने विक्रमादित्य सिंहबके समर्थन भारी समर्थन का वायदा किया। लोगो का मानना हैं की इस बार धोका भाजपा के झूठे जुमलो में नहीं आएंगे और विक्रमादित्य सिंह को लोकसभा में भेजेंगे।

प्रचार में सातवे वित्तायोग अध्यक्ष नंदलाल ने भी जन समूह को संबोधित किया इनके अलावा महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकांता, जिला परिषद अध्यक्ष, चंदे प्रभा नेगी, उपाध्यक्ष जिला परिषद रेटका, बीसीसी रामपुर अध्यक्ष, झकड़ी वार्ड की जिला परिषद सदस्य बिमला शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष चुन्नीलाल, मोहन नेगी, रत्तन डोगरा, इंटक राज्य उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, भी साथ रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

"मैं सीएम होता तो राज्य सभा की हार के बाद पद से इस्तीफ़ा दे देता"- जयराम

Tue Apr 30 , 2024
एप्पल न्यूज, किन्नौर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के कामों से देश के लोग इस बार भाजपा को चार सौ से ज़्यादा सीटें दे रहे हैं। हिमाचल भी चार की चार सीटें देकर प्रधानमंत्री को मज़बूती देगा। किन्नौर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित […]

You May Like

Breaking News