सोशल मीडिया के माध्यम से घर घर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता- टण्डन

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि आज के राजनीतिक परिपेक्ष में आईटी एवं सोशल मीडिया का एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।
उन्होंने कहा की भाजपा का कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से खुद का एक दृष्टिकोण जनता के समक्ष रख सकता है।
टंडन ने कहा की पदाधिकारी बैठक में सोशल मीडिया का कंट्रोल चार्ट पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया जिसमें उनका सोशल मीडिया में योगदान क्या है उसके बारे में बताया गया उन्होंने कहा की सोशल मीडिया से पार्टी को बड़ा फायदा होता है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम चुनावों में आईटी एवं सोशल मीडिया का बड़ा योगदान रहने वाला है।
सोशल मीडिया के माध्यम से सभी कार्यकर्ता घर-घर तक सूचना पहुंचा सकते हैं ,घर बैठकर वर्चुअल माध्यम से कहीं भी जुड़ सकते हैं इसके लिए किसी स्थान की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के समक्ष इस माध्यम से पहुंचा सकते हैं।
आने वाले समय में सभी कार्यकर्ता आईटी एवं सोशल मीडिया का अच्छा उपयोग कर जनता के बीच भाजपा की बात पहुंचाएंगे और इसका बड़ा फायदा पार्टी को होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

आर्ट्रेक शिमला के लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला को परम विशिष्ट सेवा मेडल सम्मान

Tue Jan 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाशिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान आर्टरैक में लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (वाईएसएम, एसएम, एडीसी, जीओसी) को 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। राज शुक्ला एक मई 2020 से सेना प्रशिक्षण कमान में सेवारत है। यह सम्मान उन्हें सेना […]

You May Like

Breaking News