SIU ने गोहर के गनई में चरस तस्कर से पकड़ी डेढ़ किलो चरस, आरोपी गिरफ्तार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर
पुलिस द्वारा नशेड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत मंडी पुलिस की एस.आई.यू. टीम ने गोहर के गनई में एक नशा तस्कर से डेढ़ किलो चरस बरामद करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्जकर हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में पनप रहे अवैध नशे के कारोबार पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम मंडी को गुप्त सूचना मिली थी। जिस पर टीम ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए गोहर के गनई के समीप मोर्चा संभाल रखा था। कि अचानक पैदल आ रहे सुल्फा तस्कर की ओर टीम की नजर पड़ गई। जब आरोपी को तलाशी के लिए रोका तो मौके से फरार होने की मंशा की आशंका के आधार पर टीम के जबानों ने उसे धर दबोच लिया। जब आरोपी के बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर पॉलिथीन के लिफाफे से 1 किलो 504 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने राजेश कुमार पुत्र हेम सिंह निवासी फंग्यार कोट जो कि चैल चौक में शूज विक्रेता की शॉप करता है के रूप में आरोपी की पहचान बताई है। जानकारी के अनुसार एस.आई.यू. (SIU) टीम में शामिल हैडकोंस्टेबल प्रदीप कुमार, टेक चंद, आई.एच.सी. विजय सिंह, कांस्टेबल राम जी दास, शंकर सिदार्थ व चिराग की मुस्तैदी तस्कर  को धर दबोचने कामयाब रही। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला ग्रामीण BJP मंडल अध्यक्ष द्वारा विक्रमादित्य सिंह और पूर्व प्रधान को जान से मारने की धमकी का ऑडियो हुआ वारयल,<br>मामला दर्ज- नही हो रही कार्रवाई, पुलिस पर मामला दबाने का आरोप

Sun Feb 7 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला ग्रामीण कांग्रेस ने बीजेपी के मंडल अध्यक्ष द्वारा विधायक विक्रमादित्य ओर पूर्व प्रधान को जान से मारने ओर गालीगलौच देने के मामले को दबाने के पुलिस पर आरोप लागए है और मुख्यमंत्री से इस मामले में सज्ञान लेने की मांग की है। बलोह पंचायत के पूर्व […]

You May Like

Breaking News