रामपुर बुशहर का सिग्मा स्कूल 5 गरीब मेधावी छात्रों को देगा निशुल्क शिक्षा व कोचिंग, 26 मार्च से पंजीकरण-28 को होगी परीक्षा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
-गरीब साधन हीन परिवारों के मेधावी छात्रों को जो आर्थिक तंगी के कारण विज्ञान की शिक्षा नहीं ले सकते थे, उन्हें सहायता करने के लिए कुछ विदेश में रह रहे लोग आगे आने लगे हैं।

सिग्मा स्कूल और इंस्टिट्यूट के सौजन्य से प्रथम चरण में 5 मेधावी छात्रों को मुफ्त शिक्षा, कोचिंग व् एग्जामिनेशन फीस तक ऐसे लोग प्रदान करेंगे। इसके लिए वे छात्र पात्र होंगे जिनके + 1  विज्ञान संकाय में 70 फ़ीसदी से अधिक नंबर होंगे।
ऐसे गरीब परिवार से संबंधित छात्र 26 मार्च से पंजीकरण करवाकर 28 मार्च को सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस रामपुर बुशहर डकोलड में रखी गई  परीक्षा में भाग ले सकेंगे।

सिग्मा इंस्टीट्यूट के  प्रबंध निदेशक अतुल टंडन ने बताया कि सिग्मा स्कूल और इंस्टिट्यूट के सौजन्य से स्कॉलरशिप और एडमिशन टेस्ट
करवाया जा रहा है। इस बार गरीब मेधावी छात्रों के लिए कुछ लोग विदेश से भी आर्थिक मदद कर रहे है।

ऐसे 5 छात्रों को जो काफी करीब है और अन्य आर्थिक समस्याओं के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, उन छात्रों का टेस्ट लिया जाएगा।

  टॉप करने वाले 5 छात्रों को मेरिट के आधार पर एडाप्ट किया जायेगा। उस के बाद उन की  स्कूलिंग, कोचिंग व वार्षिक परीक्षा फीस सभी विदेशी लोगो के माध्यम से भुगतान किया जायेगा। जिससे इन छात्रों का भविष्य संवरेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

नगर निगम चुनावों में प्रशासन निष्पक्ष रहे वरना अंजाम भुगतने को रहे तैयार-कांग्रेस

Thu Mar 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, कांगड़ाप्रदेश में भाजपा के विरुद्ध जनाक्रोश की लहर है। महंगाई, बेरोज़गारी से परेशान जनता भाजपा से हिसाब चुकता करना चाहती है। इस स्थिति को भांपते हुए जयराम सरकार ने सरकारी मशीनरी को भाजपा प्रचार के काम में लगा दिया है।यह आरोप प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने भाजपा […]

You May Like

Breaking News