IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

आनी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, कई सड़कें भूस्खलन व ल्हासे गिरने से अवरुद्ध

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

उपमण्डल आनी  में  मंगलवार रात्रि से लगातार  हो रही  बारिश के चलते  आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

बारिश के कारण हुए भूस्खलन  व ल्हासे गिरने से   सैंज  लूहरी आनी  ओट  नेशनल हाईवे 305 बानीगाड़ के समीप बाधित है,वहीं आनी-चवाई, गुगरा-जाओं-तराला, कुंगश -कराना सहित कई अन्य सड़कें भी वाहनों की आवाजाही के लिये बन्द है।उपमण्डल आनी  में बीती रात से हो रही लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते सैंज आनी ओट  नेशनल हाईवे 305 बानीगाड़ के समीप बाधित है,वहीं आनी-चवाई, गुगरा-जाओं-तराला, कुंगश -कराना सहित कई अन्य सड़कें भी वाहनों की आवाजाही के लिये बंद रहीं।जबकि कमांद, लफाली, बुछैर पंचायतों में कई मकानो में दरारें आ गयी है और कई भूस्खलन की जद में आ गए हैं।वहीं प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि नदी नालों के किनारे या ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर बेवजह  न जाएं।क्षेत्र की अबरुद्ध सड़कों को खोलने के लिए एनएच प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं.जिनमें खबर लिखे जाने तक कई सड़कें यातायात के लिए बहाल कर दी गई थी।
ग्रामीण रूटों से उपमण्डल मुख्यालय की ओर 12 बजे तक  कोई बस सेवा नहीं आयी।जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।भारी वर्षा से आनी में बहती खड्डों व नदी नालों का जलस्तर पूरे उफान पर है.जिससे नदी के साथ सटे घरों के लोग बाढ़ के सम्भावित खतरे को लेकर सहमे हुए हैं। आनी प्रशासन ने एतिहात के तौर पर नदी के पास बसे लोगों को नदी से दूर रहने के निर्देश दिए हैं।भारी बारिश से आनी के  कमांद, लफाली, बुछैर पंचायतों में कई मकानो में दरारें आ गयी है और कई भूस्खलन की जद में आ गए हैं।बहरहाल समूचे आनी क्षेत्र में वर्षा से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने करसोग विधानसभा में किए 55 करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

Wed Jul 28 , 2021
एप्पल न्यूज़, करसोग मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी जिले के करसोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अशला व करसोग में लगभग 55 करोड़ रूपये की सड़क, जलापूर्ति, पुल और भवन निर्माण परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने करसोग में एक करोड़ 26 लाख रूपये की लागत से निर्मित […]

You May Like

Breaking News