मुख्यमंत्री ने सरकारी कैलेंडर-2021 किया जारी, अटल टनल बनी पहचान

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां सरकारी कैलेंडर-2021 जारी किया। इस कैलेंडर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3 अक्तूबर, 2020 को राष्ट्र को समर्पित की गई अटल टनल रोहतांग का मनमोहक छाया चित्र है। इस कैलेंडर का प्रकाशन हिमाचल प्रदेश मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग द्वारा किया गया है।

मुख्य सचिव अनिल खाची, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता, मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग की नियंत्रक रिमा कश्यप, सहायक नियंत्रक ऊमा शंकर, नरेश वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

प्रदेश की 17 PHC बन्द करने कर बिफरे वीरभद्र सिंह कहा-जनविरोधी फैसला, बोले- ग्रामीण क्षेत्रों की विकास विरोधी है भाजपा

Tue Dec 22 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में 17 पीएचसी, प्राईमरी हेल्थ सेंटरों को बंद करने के राज्य सरकार के निर्णय को जनविरोधी करार देते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि सरकार के इस निर्णय से साफ है कि भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों की विकास […]

You May Like

Breaking News