file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

भारतीय जनता पार्टी कोविड की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयार- कश्यप

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow


हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का बटन दबाकर किया शुभारंभ, हिमाचल में 7792 बूथों पर 21 हजार स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करेगी भाजपा 


एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप द्वारा किया गया।

बैठक में अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल एवं अभियान के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र चैधरी, डॉ एस के सबलोक, संजय सूद, उमेश दत, सुशील राठौर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा बटन दबाकर किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 की प्रथम एवं द्वितीय वेव में धरातल पर अच्छा कार्य किया और जनसेवा का बड़ा उदाहरण पेश किया । उन्होनें बताया कि जिस प्रकार से भाजपा ने सेवा ही संगठन भाग एक एवं दो में कार्य किया, यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की दूरगामी सोच का एक विराट स्वरूप था।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनसेवा के अनेकों उदाहरण स्थापित किए। 1,70,000 करोड़ का गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा एवं छ95 मास्क, वेंटिलेटर एवं पीपीई किट को भारत में बनाना और निर्यात करना, 9 महीने के कम समय में कोविड-19 वैक्सीन को लाना और दूसरे देशों को भी भेजना यह अपने आप में ऐतिहासिक था।

दुनिया में पहली बार ऐसा हुआ कि वायुमार्ग से, रेलमार्ग से, सड़क मार्ग से व जलमार्ग से आॅक्सीजन देशभर में पहुंचाई गई। देश के गरीबों को 80 करोड़ देशवासियों को 5 किलो अनाज लगातार उपलब्ध कराया, किसानो के खाते में 2-2 हजार रू0 चार बार डाले गऐ, रोजगार सृजन के लिए लगातार पैकेज दिए गए।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता को प्रेरित किया और आज भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा है । आज देश में 50 करोड़ से अधिक टीके लग चुके है और प्रदेश 54 लाख से अधिक टीके लगाकर पूरे देश भर में हिमाचल प्रथम स्थान पर चल रहा है और हिमाचल में वैक्सीन की मिनिमम वेस्टेज है।

4 अगस्त को पूरे देश में 1 दिन में 62 लाख से अधिक टीके लगे और केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य पैकेज में 137 प्रतिशत की वृद्धि की जो कि अपने आप में ऐतिहासिक है।उन्होंने डॉ राजीव बिंदल को इस सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा प्रत्येक बूथ पर 3 कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम की दृष्टि से नियुक्त करेगी जिसमें एक युवा एक महिला और एक पैरामेडिल डॉक्टर होंगे।

हिमाचल में 7792 बूथ है जिस पर भाजपा 21000 कार्यकर्ता खड़े करने जा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा कोविड-19 की तीसरी वेव की चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश अग्रिम भूमिका निभाएगा।

अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजीव बिंदल ने कार्यक्रम की रूपरेखा सभी स्वयंसेवकों के सामने रखी। उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली से 28 जुलाई को किया। इस प्रशिक्षिण शिविर में डाॅ0 बिन्दल ने भी प्रशिक्षिण दिया और 6 राज्यों के प्रवास कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने लक्ष्य रखा है कि देशभर में चार लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाए जाएंगे जिन्हें विशेष प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के पांच महत्वपूर्ण भाग है। आज के इस प्रशिक्षिण शिविर में 16 संगठनात्मक जिलों के 48 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया जिन्हें जिला स्तर पर 16 अगस्त से पूर्व व मण्डल स्तर पर 30 अगस्त से पूर्व प्रशिक्षण देना होगा।

प्रशिक्षण के दौरान सभी को एक किट दी गई जिसमें आॅक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर तथा प्रशिक्षण का सारा सामान दिया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

दूरदर्शन और DIPR के बीच समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता- मयंक, ब्रसकोन बोले- राष्ट्रीय स्तर पर भी दो हिमाचल की उपलब्धियों को स्थान

Sun Aug 8 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलादूरदर्शन के महानिदेशक मयंक अग्रवाल ने गत सायं यहां सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। मंयक अग्रवाल ने सरकार के कार्यक्रमों व योजनाओं के प्रभावी प्रचार व […]

You May Like

Breaking News