file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

सड़क सुरक्षा बैठक में DC के अधिकारियों को निर्देश- ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर दुर्घटना सम्भावित स्थानों पर लगाएं क्रैश बैरियर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला  
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठक ली। उन्होंने बताया कि जिला में सड़क दुर्घटना से मौत की वजह से बहुमूल्य जान जाने से क्षति होती है तथा सड़क सुरक्षा के नियमों की अनुपालना करवाना प्रशासन का दायित्व है तथा पुलिस, जिला प्रशासन व परिवहन विभाग को समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया ताकि विभागों में अतिव्यापी न हो।


उन्होंने अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और आदेश दिए कि जिला में ब्लैक स्पॉट चयनित किए जाए तथा दुर्घटना वाले चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर क्रैश बैरियर स्थापित किए जाए।
उन्होंने सड़क सुरक्षा के संदर्भ में जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार पर बल दिया ताकि सामान्य लोगों को इसकी जानकारी प्रदान की जाए और चालकों और परिचालकों को विशेष ट्रेनिंग प्रोग्रामों से अवगत करवाया जाए और स्वास्थ्य शिविर तथा नेत्र चिकित्सा शिविर का लगातार आयोजन होना सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा के संदर्भ में स्कूलों में शिक्षकों एवं मीडिया कर्मियों की भूमिका पर प्रकाश डाला ताकि वे संवेदनशील वर्ग को इसकी अहमियत का एहसास करवा सके।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा के संदर्भ में ग्राम सभा स्तर पर लोगों को जागरूक करेगा और विशेष प्रचार-प्रसार से लोगों को इसकी अहमियत के बारे में जागरूक करेगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था राहुल चैहान, उपण्डलाधिकारी शहरी मंजीत शर्मा, उपमण्डलाधिकारी ग्रामीण बाबूराम शर्मा एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भूपेंद्र अत्री भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

राजनीतिक द्वेष के कारण BJP सरकार ने नहीं करवाया लवी मेला, निगम भंडारी ने लगाया भेदभाव का आरोप

Tue Nov 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर शिमला जिला के रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला आयोजन न किए जाने पर कांग्रेस मुखर हो गई है। रामपुर बुशहर में पत्रकार वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्य […]

You May Like

Breaking News