22 को जेपी नड्डा का कांगड़ा रॉड शो CM बोले- केजरीवाल की गलतफहमी भी होगी दूर, ऊना धर्म संसद में भड़काऊ भाषण की इजाज़त नहीं

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
शिमला के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कांगड़ा में 22 अप्रैल को कार्यकर्ताओ में जोश भरने के लिए आ रहें हैं। जेपी नड्डा कांगड़ा में भी रोड शो करेगें।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से कार्यकर्ताओं मे और जोश बढ़ेगा। केजरीवाल के बयान को लेकर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल से कोई भी नहीं डरता है।

केजरीवाल को चुनौती देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल को जो गलतफहमी है वो विधानसभा चुनाव में जनता दूर कर देगी । केजरीवाल के डर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कागड़ा दौरा नहीं हो रहा है।

जेपी नड्डा का पहले से ही कंगड़ा में निजी दौरा था जिसके बाद पार्टी ने उनसे समय लेकर कांगड़ा में रोड़ शो करवाने का कार्यक्रम बनाया है। केजरीवाल को इस तरह के बयान नहीं देना चाहिए।

धर्म संसद को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा है कि धर्म संसद के कार्यक्रम को लेकर कोई आपत्ति नहीं है लेकिन समाज मे धार्मिक भावनाएं भड़के इसकी इज्जाजत नहीं दी सकती है।

ऊना जिला उपायुक्त को कार्यक्रम पर निगरानी के निर्देश दिए हैं। भड़काऊ भाषण पर रोक के आदेश दिए गए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री की अधिकारियों को दो टूक- बजट घोषणाओं के समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए प्रभावी तंत्र करें विकसित, ततपरता से करें कार्य

Mon Apr 18 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां वित्त वर्ष 2022-23 की बजट घोषणाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बजट घोषणाओं के समयबद्ध कार्यन्वयन के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।जय राम ठाकुर ने कहा […]

You May Like

Breaking News