सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

दुःखद- सिरमौर में 2 स्थानों पर गिरी बिजली, एक की मौत एक घायल, एक मकान भी जला

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सिरमौर
रविवार को सिरमौर जिला के दो स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गम्भर रूप से घायल हो गया है। वहीं एक मकान में भी आग लग गई।
जानकारी के अनुसार पहली घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे की है जब हरिपुरधार के समीप कजवा गांव में आसमानी बिजली गिरनार से एक कच्चे मकान में आग लग गई। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों में आग पर कब्ज पा लिया।


वहीं दूसरी घटना पांवटा के समीप बुंगरिणी गॉव की है। जहां बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक अन्य व्यक्ति गम्भर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए नाहन ले जाया गया है।
गौर हो कि प्रदेश के कई हिस्सों में दिन भर लगातार बिजली कड़कती रही। मौसम विभाग ने पहले ही 3 दिन का अलर्ट जारी किया था। देर रात तक बादलों के गरजने और बिजली कड़कने का सिलसिला जारी रहा। कई स्थानों पर रुक रुक कर बारिश और अंधड़ भी आई। जिससे नुकसान भी झेलना पड़ा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

SJVN के 35वें स्थापना दिवस पर CMD ने शिमला में "मिनी मैराथन" को किया रवाना

Mon May 23 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश सरकार सचिवालय, छोटा शिमला से मिनी मैराथन को फ्लैग ऑफ किया। आजादी के अमृत महोत्सव (एकेएएम) के अंतर्गत एसजेवीएन के 35वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन सात अलग-अलग श्रेणियों […]

You May Like

Breaking News