file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

बेमिसाल 105 साल- भारत के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरण नेगी ने परिवार व प्रशासन के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कल्पा किन्नौर

स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी ने आज अपने परिवार के सदस्यों व जिला प्रशासन किन्नौर के साथ अपना 105वां जन्मदिन मनाया।
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी का 105वां जन्मदिन मनाने के लिए विशेष प्रबंध किए थे तथा श्याम सरण ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

उपायुक्त किन्नौर ने प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को बधाई दी तथा उनके भविष्य के लिए स्वस्थ व दीर्घायु की कामना की।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हम सभी किन्नौरवासी सौभाग्यशाली हैं कि स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी किन्नौर जिला से संबंधित हैं। वे न केवल किन्नौर, प्रदेश बल्कि देश की शान हैं व सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि श्याम सरण नेगी ने स्वतंत्र भारत में अब तक हुए सभी चुनाव जिनमें लोक सभा, विधान सभा व पंचायत चुनाव शामिल हैं में मतदान किया है।
इस अवसर पर उनके साथ परिवार के सदस्यों सहित उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता, जिला परिषद सदस्य कल्पा सरिता कुसान, जिला किन्नौर भारतीय जनता पार्टी के महासचिव यशवंत नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत कल्पा सरिता नेगी, नायब तहसीलदार (निर्वाचन) इंद्र सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

ZP गौरव शर्मा का सरकार से आग्रह- जिला परिषद कर्मचारियों की मांग मानें और पॉलिसी बनाएं, विकास कार्य हो रहे हैं बाधित

Fri Jul 1 , 2022
एप्पल न्यूज़, बिलासपुर बिलासपुर जिले के बामटा जिला परिषद वार्ड के सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस संयोजक कुमार गौरव शर्मा नेप्रदेश सरकार से आग्रह किया कि पंचायती राज कर्मचारियों का जल्द से जल्द पंचायती राज विभाग में विलय किया जाए। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों के लिए भी एक […]

You May Like

Breaking News