CM जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल कैबिनेट बैठक शुरू, नहीं पहुंचे दो मंत्री, बैठक में लिए जा सकते हैं कई अहम निर्णय

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट बैठकों का दौर जारी है। कैबिनेट में लोक लुभावन निर्णय लिए जा रहे हैं।

आज भी मंत्रिमंडल की बैठक रखी गई है जो राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुरू हो गई हैं।

बैठक में मंत्री सरवीन चौधरी व वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया नहीं पहुँचे हैं। इस केबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

1600 सिलाई अध्यापिकाओं की नियमितीकरण की मांग को देखते हुए सरकार उन्हें दैनिक वेतनभोगी बनाए जाने पर विचार कर सकती है।

कैबिनेट में दंत चिकित्सकों के 110 पदों को भरने पर भी निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की हाल ही में की गई घोषणाओं सहित अन्य निर्णय लिए जा सकते हैं।

आचार सहिंता लागू होने से पहले सरकार अभी एक और कैबिनेट की बैठक रख सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ओल्ड पेंशन स्कीम पर कुछ नहीं बाले प्रधानमंत्री, प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को किया निराश, कांग्रेस ही देगी ओपीएस : नरेश चौहान

Thu Oct 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख नरेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे से ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लाखों कर्मचारियों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री ओपीएस देने की घोषणा करेंगे लेकिन प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोले। जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों […]

You May Like

Breaking News