हिमाचल में अब तक 48.44 करोड़ मूल्य की नकदी, सोना व शराब की जब्त

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई।

नाकेबंदी के दौरान 14 लाख 88 हजार रुपये की नकदी जबकि लगभग 15 लाख 27 हजार रुपये मूल्य की 4000 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा बीयर जब्त की गई है।


उन्होंने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा 52 लाख 75 हज़ार रुपये मूल्य की 8406 लीटर शराब जब्त की गई।


प्रदेश भर में पुलिस, आयकर तथा अन्य विभागों द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में अब तक कुल 48 करोड़ 44 लाख 49 हजार रूपये की जब्ती एवं जुर्माने आदि की वसूली की जा चुकी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हर्ष महाजन टीम के कांग्रेस से छिटके धर्मपाल- आकाश सहित 26 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

Mon Nov 7 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला के कांग्रेस पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों सहित कई साथियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह की उपस्थिति में और पूर्व मंत्री हर्ष महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस के 26 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन […]

You May Like