जाखू के फाइव बेंच में एक व्यक्ति पर तेंदुए का हमला, किया घायल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला के फाइव बेंच के पास एक व्यक्ति पर तेंदुएँ ने हमला कर घायल कर दिया।

विजय थापा के मुताबिक जब वह रात ग्यारह बजे होटल में काम करने के बाद घर लौट रहा था तो अंधेरे में उसके ऊपर तेंदुएँ ने हमला कर दिया।

वह किसी तरह जान बचाकर वहाँ से भाग गया। तेंदुएँ के हमले से हाथ में ज्यादा जख्म लगे है। IGMC में ईलाज के बाद विजय को छुट्टी दे दी गई है।

शिमला के निजी होटल में शैफ का काम करने वाले विजय ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 11:15 बजे होटल से काम करके घर लौट रहा था। जब वह 11:45 पर फाइव बेंच पहुंचा तो उसी समय प्राथमिक पाठशाला के समीप मार्ग में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया।

ऐसे में वह तेंदुए से करीब 5 मिनट तक लड़ता रहा और बड़ी मुश्किल से तेंदुए से जान बचाकर हॉली लॉज की ओर भाग खड़ा हुआ।उस समय रास्ते पर कोई नही था। उसके बाद उन्होंने घर में फोन किया जिसके बाद उन्हें गाड़ी से आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया।

लाइट कम होने की वजह से उन्हें तेंदुआ दिखाई नही दिया। रास्ते मे स्ट्रीट लाइट्स न होने के कारण उन्हें अचानक आता तेंदुआ नजर नही आया।

उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि यहां लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए जाएं।

Share from A4appleNews:

Next Post

नौणी में जैविक उत्पादन प्रणाली और प्राकृतिक खेती पर पाठ्यक्रम का समापन

Thu Nov 24 , 2022
एप्पल न्यूज़, सोलन डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में जैविक उत्पादन प्रणाली में विकास और प्राकृतिक खेती पर आयोजित 10 दिवसीय पाठ्यक्रम सह प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ। पाठ्यक्रम को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वित्त पोषित और विश्वविद्यालय के प्लांट पैथोलॉजी विभाग द्वारा इसकी योजना और आयोजन […]

You May Like