“लैटर बम” पर भड़के CM जयराम ठाकुर बोले बदनाम करने की साजिश, चरित्रहनन की साजिश रचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कथित वायरल लैटर को बताया घटिया और विकृत मानसिकता का नतीजा, कांग्रेस में इन दिनों चल रहा पोस्टर फाड़ो अभियान, देश और प्रदेश दोनों जगह कांग्रेस की स्थिति हास्यस्पद।

वायरल लेटर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि किसी के खिलाफ सबूत हो तो सामने आकर दम दिखाए शिकायतकर्ता।
उन्होंने कहा कि ऐसी बदनाम करने वाले साजिश कर्ता को कहीं से भी ढूंढ निकलेगी सरकार।

सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ पहले भी ढूंढ कर कानून के हवाले कर चुकी है। चरित्रहनन की साजिश रचने वालों के खिलाफ करेंगे सख्त कार्यवाही की जाएगी। वन्ही मुख्यमंत्री ने कहा कि बंदिशों पर ढील को लेकर कल कैबिनेट में विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में इन पोस्टर फाड़ो अभियान चला हुआ है। एक ओर सरकार कोविड से निपटने में लगी हुई है दूसरी और कांग्रेस पोस्टर फाड़ने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश दोनों जगह कांग्रेस की स्थिति हास्यस्पद है।

Share from A4appleNews:

Next Post

संजय दत्त बोले- कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी पूरी निष्ठा से करें कार्य

Fri Jun 11 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने पार्टी पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा से कार्य करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि उन्हें जिस भी क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है  उन्हें उसे पूरी लग्न से पूरा करना है। […]

You May Like

Breaking News