सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

डॉ. कुँवर दिनेश को ‘हिन्दी गौरव राष्ट्रीय सम्मान—2022’

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के हिन्दी व अँग्रेज़ी के चर्चित साहित्यकार, डॉ. कुँवर दिनेश सिंह को मध्यप्रदेश की राष्ट्रस्तरीय साहित्यिक संस्था दिव्योत्थान एजुकेशन एंड सोशल वेलफ़ेयर सोसायटी ने गद्य-विधा में उनके उत्कृष्ट सृजन के लिए “हिन्दी गौरव राष्ट्रीय सम्मान—2022” से नवाज़ा है।

डॉ. कुँवर को यह सम्मान उनके हिन्दी कहानी-संग्रह “जब तक ज़िंदा हैं” के लिए प्रदान किया गया है। हिमाचल प्रदेश साहित्य अकादमी से पुरस्कृत डॉ. कुँवर दिनेश सिंह हिन्दी व अँग्रेज़ी में समान अधिकार से लिखते हैं।

दोनों भाषाओं में अब तक इनके बीस से अधिक कविता-संग्रह, हाइकु-संग्रह, कहानी-संग्रह और साहित्य-आलोचना ग्रन्थ प्रकाशित हो चुके हैं।

डॉ. कुँवर दिनेश सिंह वर्तमान में राजीव गाँधी राजकीय महाविद्यालय, चौड़ा मैदान, शिमला में अँग्रेज़ी के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

दृष्टि पहल का उद्देश्य हमारी जनशक्ति को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है- नन्द लाल

Mon Nov 28 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला एसजेवीएन ने शिमला, हिमाचल प्रदेश में अपने कार्यपालकों के लिए द्वितीय दृष्टि कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन किया। मुख्य अतिथि, श्री अजय मित्तल, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने श्री नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन की उपस्थिति में कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध […]

You May Like

Breaking News