IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सनसनी- कैथू जेल में हत्या आरोपी ने की आत्महत्या, 9 दिन पहले शिमला में किया था पत्नी का मर्डर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के रहने वाले एक महिला के मर्डर करने के आरोपी नेमल उराव ने सुसाइड कर लिया है।

कैथू जेल में आरोपी ने कंबल का फंदा बनाया और बाथरूम में लटक गया। ऐसे में इस तरह से जेल में फंदा लगाने से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस शव को आईजीएमसी पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही हैं।

कैथू जेल में इस तरह से सुसाइड का मामला सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुली हैं। सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा हैं कि कैदी ने जब सुसाइड किया तो जेल कर्मी उस समय कहां पर थे।

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच हो रही हैं। इसकी पुष्टि ASP सिटी रमेश शर्मा ने की हैं।

शिमला के समरहिल में मृतक नेमल उराव ने अपनी पत्नी को लोहे की रॉड से पीट पीटकर मार डाला था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

मृतक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि मेरी पत्नी मेरी बात नहीं मानती थी। वह हर बात पर जवाब देती थी, इसलिए मैंने उसे मार दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों का सहारा बनी प्रदेश सरकार, 24 घंटे के भीतर मिलेगी सहायता राशि

Sat Jan 7 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला वर्तमान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में अपने सामाजिक सरोकार के दायित्व का निर्वहन करते हुए नवोन्मेषी पहल की है। प्रदेश सरकार ने अधिसूचित प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि तुरंत जारी करने के निर्देश दिए […]

You May Like

Breaking News