सीमेंट कंपनी-ट्रक ऑपरेटरों के बीच गतिरोध समाप्त करने के लिए CM ने की बैठक, सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाना जरूरी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सीमेंट कंपनी और ट्रक यूनियनों के बीच माल ढुलाई दरों को लेकर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में माल ढुलाई दरों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के ट्रक आॅपरेटरों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस गतिरोध को इस तरह सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों पक्षों को कोई नुकसान न हो।

उन्होंने गतिरोध समाप्त करने पर बल देते हुए कहा कि दोनों पक्षों को इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहिए।
सरकार इस मामले को अति शीघ्र सुलझाने के लिए प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए मंगलवार को शिमला में कंपनी के उच्च अधिकारियों और ट्रक यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई है।
बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक राजेश धर्माणी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप, कंपनी के प्रतिनिधि नवीन जिंदल और दिनेश शर्मा, बरमाणा ट्रक यूनियन और दाड़लाघाट ट्रक यूनियन के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Share from A4appleNews:

Next Post

"बुक कैफे" के बाद MC द्वारा 'टाऊन हॉल' को निजी हाथों में देना है "संवैधानिक दायित्व का उल्लंघन कर कानून की अवहेलना", मुख्यमंत्री के नाम "खुला पत्र"

Tue Feb 14 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला ठाकुर सुखविंदर सिंहमाननीय मुख्यमंत्री,हिमाचल प्रदेश। मान्यवर, इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान शिमला शहर में ऐतिहासिक व सामरिक रुप से महत्वपूर्ण व वर्तमान में नगर निगम शिमला के कार्यालय ‘टाऊन हॉल’ के बारे मे आकर्षित करना चाहता हूं। मान्यवर, आपको विदित ही है कि इस टाऊन […]

You May Like

Breaking News