IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

डॉ बिंदल ने संभाला पदभार, जयराम ठाकुर सुरेश कश्यप, पवन राणा ने लड्डू खिलाकर दी बधाई, 2024 चुनाव पर निशाना

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में पदभार संभाला, दीप कमल पहुंचने पर डॉ बिंदल का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और तमाम कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व संगठन महामंत्री पवन राणा ने डॉ बिंदल को अध्यक्ष कक्ष में लड्डू खिलाकर बढ़ाई दी।

डॉ बिंदल ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व देने के लिए धन्यवाद किया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को आगे लेजाने के लिए पूर्ण रूप से काम किया है और
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दिन रात मेहनत कर पार्टी को आगे बढ़ाया है।
संगठन महामंत्री पवन राणा का धन्यवाद करते हुए कहा की राणा जी ने बूथ पर पार्टी को मजबूत करने के लिए और संगठन को साधने का काम किया।

उन्होंने कहा की नगर निगम शिमला के चुनावों की सराचना हो चुकी है और श्रीकांत शर्मा, सुखराम चौधरी ने इन चुनावो को अच्छे रूप से संभाला है।
मुझे पार्टी से 7 वार्डों में जोन प्रभारी के रूप में काम करने को कहा है और उन सात वार्डों में मैं काम करुगा ।
हम 2024 के चुनावों के लिए तैयार है और एक संगठित रूप में हम मजबूती के साथ आम चुनाव लड़ेगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचने का काम हम सब मिल कर करेंगे।

डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि लड़ाई के बीच कोई कमांडर नहीं बदला गया है।

नगर निगम शिमला चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश कश्यप और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कमांड करेंगे और 7 वार्डों का जिम्मा उनको सौंपा गया है जिसमें वह उनका सहयोग करेंगे।

2024 लोकसभा चुनावों में भाजपा को प्रदेश में जीत दिलाने के लिए सभी के सहयोग आगे बड़ा जायेगा।

केंद्र व प्रदेश की जयराम सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को जनता के बीच में ले जाया जायेगा और कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर किया जायेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- हिमाचल सरकार ने किए 16 HAS के तबादले, 12 SDM भी बदले, पढ़ें कौन कहाँ...!

Mon Apr 24 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार ने आज बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सुबह पहले 16 IAS बदले और फिर 16 HAS अधिकारियों की ट्रांसफर की। बदले गए अधिकारियों में 12 SDM भी हैं जिन्हें विभिन्न उपमंडलों में तैनात किया गया है। पढ़ें कौन कहाँ…!

You May Like