IMG_20250125_101157
IMG_20250125_101157
previous arrow
next arrow

राजनीति कोई “पेशा” नही “सेवा” भाव का मार्ग है, मुझे पिता स्व. वीरभद्र सिंह से विरासत में मिला- विक्रमादित्य

एप्पल न्यूज, शिमला

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि वह प्रदेश के समग्र विकास के प्रति समर्पित है। उन्होंने सदैव विकास कार्यो को प्रमुखता दी है और आगे भी इसी प्रकार देंगे।

उनके लिये राजनीति कोई पेशा नही है यह उनके लिए सेवा भाव का मार्ग है जो उन्हें उनके पिताश्री प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह से विरासत के तौर पर मिला है।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शिमला ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आम सभा को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उन्हें मण्डी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का निर्देश दिया था । वह मजबूती से चुनाव लड़े भी, पर इसमें उन्हें सफलता नही मिली।

उन्होंने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र के साढ़े चार लाख से अधिक मतदाताओं ने उन्हें अपना मत दिया इसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू है।

उन्होंने कहा भले ही वह इस चुनाव में सफल नही हुए, पर जो भी विजन उन्होंने इस संसदीय क्षेत्र के लोगों के समक्ष रखा है, उसे वह बतौर लोक निर्माण मंत्री पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों में से नही है जो कहते कुछ है और करते कुछ है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण उनकी कर्मभूमि है । प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री होने के नाते पूरे प्रदेश के समग्र विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन पर है।

उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अब ग्रामीण व पिछड़ा नही रहा है। शिमला शहर की तरह अब यह पूरी तरह विकसित हो चुका है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में शिमला ग्रामीण में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नही रहा इसका उन्हें दुख है।

उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार को ज्यादा समय नही दे पाए पर उन्हें उम्मीद थी कि उनकी अनुपस्थिति में पार्टी को यहां से लीड मिलती। उन्होंने कहा कि इसके क्या कारण रहें इसका सभी को आत्मचिंतन करना होगा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जो बीत गया सो बीत गया अब आगे ऐसा कुछ न हो इसके लिए हमें सोच विचार कर सही निर्णय लेना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस क्षेत्र में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन कर उन्हें सक्रिय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह सभी जोन में जाकर स्वयं पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी का आगामी नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिये पूरे तालमेल के साथ कमर कसने को कहा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल हो या सड़क सुविधाएं, स्वास्थ्य हो या शिक्षा का क्षेत्र सभी परिपूर्ण है,फिर भी अगर कहीं कोई कमी रहती है तो उसे जल्द दूर किया जाएगा।
बैठक में ब्लॉक के पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनावों में कई बूथों से कांग्रेस पार्टी के कम मतदान पर अपने अपने विचार रखते हुए कहा कि भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए सभी सम्भव प्रयास किये जाएंगे।
बैठक में पूर्व विधायक सोहन लाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल शर्मा,पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के अतिरिक्त प्रदीप शर्मा,प्रदीप वर्मा,निर्मला ठाकुर,कर्म चंद,सरोज शर्मा,भूपेंद्र शर्मा,प्रकाश कमल,रीना कुमारी,संतोष शर्मा,राजेश शर्मा,संजय शर्मा,जगदीश ,भूपेंद्र शर्मा,धर्मेंद्र वर्मा, कुसुम,सत्या वर्मा, जसपाल ठाकुर,ऊषा ठाकुर,नगर निगम शिमला ग्रामीण के पार्षद,विभिन्न पंचायतों के प्रधान,उप प्रधान,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल व बड़ी संख्या में पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

तपती गर्मी में ठंडक पाने को पर्यटकों ने किया पहाड़ों का रुख, होटलों में आक्यूपेंसी 80-90%

Sat Jun 8 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला देश में आम चुनावों की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद से शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की तादाद बढ़ने लगी है। उधर मैदानी इलाकों के स्कूलों में इन दिनों छुट्टियां भी हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या बढ़ गईं […]

You May Like

Breaking News