file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

बिलासपुर में सरवीण चौधरी ने फहराया राष्ट्रध्वज, ली परेड की सलामी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर

गणतंत्र दिवस की 72वीं वर्षगांठ को लेकर बिलासपुर में भी जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रही. कार्यक्रम की शुरुआत में सरवीण चौधरी ने ध्वजा रोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली जिसमे पुलिसबल व होमगार्ड की टुकड़ियों सहित एनसीसी कैडेट्स ने परेड में हिस्सा लेकर मुख्यातिथि को सलामी दी. वहीं कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों द्वारा देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी गयी.

वहीं अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी ने जहां गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर बिलासपुर की जनता को बधाई दी तो साथ ही देश के लिए न्यौछावर हुए वीर शहीदों को याद करते हुए नमन भी किया.

इसके बाद उन्होंने प्रदेश में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रदेश के हर वर्ग का सामान विकास करने व पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिवार के लिए सरकार द्वारा विशेष कदम उठाये जाने की बात भी कही.

Share from A4appleNews:

Next Post

देशभक्ति की भावनाओं से सराबोर 1500 मेगावाट के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में लहराया तिरंगा

Wed Jan 27 , 2021
एप्पल न्यूज़, झाकड़ी1500 मेगावाट के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 26 जनवरी को 72वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख रवि चन्द्र नेगी ने राष्ट्रीय ध्वज फ़हराया। ध्वजारोहण के उपरान्त उन्होंने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल,अग्निशमन एवं हिमप्रेस्को की टुकडियों द्वारा […]

You May Like

Breaking News