हिमाचल में बर्फबारी- नारकंडा- जलोड़ी जोत समेत पहाड़ों में दौर शुरू, शीत लहर की चपेट में प्रदेश

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में एक बार फ़िर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। लोसर में भी बर्फबारी से पहाड़ सफेद हो गए हैं. चंबा, मंडी, किन्नौर, कांगड़ा, सिरमौर व मनाली की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हो रही है।

प्रदेश भर में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। शिमला में देर रात से ही है हल्की बूंदाबांदी जारी है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों के लिए आज बर्फबारी व बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसका असर प्रदेश भर में दिखना भी शुरू हो गया है।


शिमला का न्युनतम तापमान 8.0, जबकि शिमला के नारकंडा में न्युनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया।

मौसम केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया की पश्चिम विक्षोभ का असर आज के दिन ही रहेगा कल से मौसम साफ़ है. लेकिन इस दौरान शीत लहर बढ़ेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में रिकॉर्ड मतदान जनता का सरकार के खिलाफ रोष, 8 दिसम्बर को दो तिहाई बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार- नरेश

Mon Nov 14 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल 14 वीं विधानसभा के लिए 12 नवंबर को रिकॉर्ड मतदान हुआ हैं। हिमाचल में इस बार 75.6 फीसदी मतदान रिकार्ड किया गया है। इसमें एक फीसदी पोस्टल बैलेट्स हैं। अभी भी 2 फीसदी पोस्टल बैलेट्स रिसीव करना बाकी है। ऐसे में मतदान प्रतिशत और बढ़ने की […]

You May Like

Breaking News