file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

जय कृष्ण शर्मा होंगे भारतीय मास्टर गेम्स के टीम मैनेजर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू
एशिया पैसिफिक मास्टर गेम्स 2023 जो कि जिओन बक साउथ कोरिया में दिनांक   12 से 20 मई 2023 को होनी सुनिश्चित हुई हैं के लिए मास्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जय कृष्ण शर्मा को एक बार पुनः भारतीय मास्टर गेम्स का टीम मैनेजर नियुक्त किया है I

इससे पहले भी जय कृष्ण शर्मा को 2019 में टोरिनो इटली में यूरोपियन मास्टर्स गेम्स में टीम ऑफिशियल का कार्य सौंपा गया था।

इसी बर्ष मार्च 2023 में बनारस में पांचवीं नेशनल मास्टर्स गेम्स में इनको हिमाचल की टीम का कार्य सौंपा गया था जो कि जय कृष्ण शर्मा ने पुरी निष्ठा और लगन से निभाया है I

इसी को मद्देनजर रखते हुए जय कृष्ण शर्मा को इस बार मास्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने टीम मैनेजर नियुक्त किया है।

जय कृष्ण शर्मा हाल ही में अगस्त 2022 में शिक्षा विभाग से डी.पी.ई. के पद से राजकीय आदर्श बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं से सेवानिबृत हुए हैं तथा मास्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से 20 वर्षों से जुड़े हैं।

जय कृष्ण शर्मा ने इस नियुक्ति पर मास्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल  विनोद कुमार का धन्यबाद किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

देवताओं की विदाई के साथ दो दिवसीय बाहु मेला संपन्न

Sat May 6 , 2023
एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी आनी खंड की  देहुठी पंचायत के बाहु में स्थानीय आराध्य देवता  शमशरी महादेव के सानिध्य में मनाया जाने वाला दो दिवसीय बाहु मेला गुरुवार को देवताओं की विदाई के साथ संपन्न हो गया। मेले के  समापन अवसर पर बीसीसी आनी के अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा […]

You May Like

Breaking News